सब्सक्राइब करें

Auto Tips: क्या आप भी कम ईंधन पर चलाते हैं गाड़ी? हो सकता है ये बड़ा नुकसान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 02:40 PM IST
सार

अगर आप गाड़ी को कम ईंधन पर चलाते हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए वरना आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Why You Should Never Drive with A Low Fuel Light On Know About Hidden Damages
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला - फोटो : Freepik

अक्सर लोग पेट्रोल या डीजल खत्म होने के करीब आने पर भी अपनी गाड़ी को कम फ्यूल पर चलाते हैं। कई बार यह मजबूरी में करना पड़ता है। वहीं कई लोग लापरवाही में भी ये काम करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो लगातार कम ईंधन पर गाड़ी चलाना आपके वाहन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे न केवल इंजन की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है, बल्कि फ्यूल सिस्टम के कई अहम पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि शुरुआत में यह नुकसान नजर नहीं आता। हालांकि, धीरे-धीरे यह बड़ा खर्च बन सकता है। इस कारण समय रहते इस आदत को बदलना जरूरी है।

Trending Videos
Why You Should Never Drive with A Low Fuel Light On Know About Hidden Damages
Auto Tips - फोटो : Freepik

फ्यूल टैंक के अंदर जो फ्यूल पंप लगा होता है वह कूलिंग और लुब्रिकेशन के लिए ईंधन का इस्तेमाल करता है। अगर फ्यूल का लेवल कम होता है तो इस स्थिति में कूलिंग कम हो जाती है। इस कारण पंप ओवरहीट हो सकता है। इससे पंप के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why You Should Never Drive with A Low Fuel Light On Know About Hidden Damages
Auto Tips - फोटो : Freepik

इसके अलावा फ्यूल टैंक के नीचे समय के साथ साथ मिट्टी और गंदगी जमा हो सकती है। फ्यूल टैंक जब खाली होता है तो इस स्थिति में फ्यूल पंप नीचे से यही ईंधन को खींचता है। इससे फ्यूल टैंक जाम हो सकता है। 

Why You Should Never Drive with A Low Fuel Light On Know About Hidden Damages
Auto Tips - फोटो : FREEPIK

अगर फ्यूल टैंक या फिल्टर खराब हो जाता है तो इस स्थिति में इन्हें ठीक कराना में मोटा खर्च आ सकता है। फ्यूल पंप खराब होने पर गाड़ी स्टार्ट होने में दिक्कत और झटके जैसी समस्या आ सकती है। रिजर्व में गाड़ी चलाने से अचानक रास्ते में बंद होने का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर लंबी यात्रा या ट्रैफिक में यह स्थिति परेशानी बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
Why You Should Never Drive with A Low Fuel Light On Know About Hidden Damages
Auto Tips - फोटो : FREEPIK

इस कारण आपको समय पर पेट्रोल या डीजल भरवाना चाहिए इससे न सिर्फ गाड़ी की लाइफ बढ़ती है, बल्कि अचानक होने वाली परेशानी से भी बचाव होता है। अगर आप अपनी गाड़ी की बेहतर परफॉर्मेंस और कम खर्च चाहते हैं, तो रिजर्व में चलाने की आदत तुरंत छोड़ दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed