सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: सिक्किम घुमा रहा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतने रुपये में कराएगा इन खूबसूरत जगहों की सैर

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 04:46 PM IST
सार

अगर आप कहीं पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपको सिक्किम घुमाने के लिए एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। 

विज्ञापन
IRCTC Launches Sikkim Platinum Tour Package: Explore Darjeeling, Gangtok, Kalimpong and Pelling at Affordable
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : Adobestock

Irctc sikkim tour package: भारत के उत्तर-पूर्व में बसा सिक्किम अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, बर्फ से ढके पहाड़ों, शांत घाटियों और बौद्ध मठों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करती है। अगर आप भी सिक्किम की सैर करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी ने पर्यटकों के लिए एक खास सिक्किम प्लेटिनम टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सिक्किम की खूबसूरत और मशहूर जगहों पर घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आपको सभी जरूरी और पर्याप्त सुविधाएं मिलेंगी। 

Trending Videos
IRCTC Launches Sikkim Platinum Tour Package: Explore Darjeeling, Gangtok, Kalimpong and Pelling at Affordable
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी का Sikkim Platinum Tour Package कुल 7 रात और 8 दिन का है। इस पैकेज के अंतर्गत पर्यटकों को दार्जिलिंग, गंगटोक, कालिम्पोंग और पेलिंग जैसी खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत बागडोगरा/न्यू जलपाईगुड़ी से होगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड EHH124 है।

LPG Gas: गैस की किल्लत में इंडक्शन डिमांड में, जानें 1 घंटे इंडक्शन चलाने पर कितनी बिजली की होती है खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Launches Sikkim Platinum Tour Package: Explore Darjeeling, Gangtok, Kalimpong and Pelling at Affordable
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस पैकेज के अंतर्गत पर्यटकों को होटल में ठहरने की सुविधा, बस से ट्रांसपोर्ट, खाने की व्यवस्था और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस कारण यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इस टूर पैकेज की आगामी यात्रा की तारीख 19 मार्च 2026 है। 

LPG Gas: घर में कितने LPG सिलेंडर रखना है कानूनी? जान लें ये नियम नहीं तो हो सकती है इतने साल की जेल

IRCTC Launches Sikkim Platinum Tour Package: Explore Darjeeling, Gangtok, Kalimpong and Pelling at Affordable
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock

अगर आप पहाड़ों की ठंडी हवा, शानदार प्राकृतिक नजारे और शांत वातावरण का अनुभव करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 

AC Tips: गर्मियों में एसी की कराने जा रहे हैं सर्विसिंग, इन 3 चीजों को जरूर कराएं चेक

विज्ञापन
IRCTC Launches Sikkim Platinum Tour Package: Explore Darjeeling, Gangtok, Kalimpong and Pelling at Affordable
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस पैकेज में अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से किराया तय किया गया है। स्टैंडर्ड कैटेगरी में अगर दो लोग एक साथ सफर करते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 35,550 रुपये है। वहीं, तीन लोगों के साथ सफर करने पर यही कीमत घटकर 26,950 रुपये प्रति व्यक्ति हो जाती है।

कंफर्ट कैटेगरी चुनने वाले यात्रियों को डबल शेयरिंग में 37,570 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे। अगर तीन लोग एक साथ सफर कर रहे हैं तो इसका किराया कम होकर 28,720 रुपये प्रति व्यक्ति रह जाता है।

सबसे प्रीमियम मानी जाने वाली डीलक्स कैटेगरी में डबल शेयरिंग का खर्च 49,860 रुपये प्रति व्यक्ति है। वहीं ट्रिपल शेयरिंग का विकल्प लेने पर यात्रियों को 38,670 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा।

Induction: इंडक्शन चूल्हे का कर रहे हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें ये बातें नहीं तो आ सकती हैं दिक्कतें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed