Best Investment To Save Income Tax : वित्तीय वर्ष 2025-26 अपने अंतिम पड़ाव पर है और 31 मार्च की समय सीमा नजदीक आ रही है। अगर आपने अभी तक अपनी टैक्स प्लानिंग पूरी नहीं की है, तो भारी इनकम टैक्स बचाने के लिए आपके पास अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत आप ₹1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स छूट का लाभ उठा सकते हैं।
Tax Saving: मार्च खत्म होने से पहले इन 5 जगहों पर निवेश कर बचाएं अपना इनकम टैक्स, यहां जानें डिटेल्स
Income Tax Saving Tips: मार्च का महीना खत्म होने में अब सिर्फ 15 दिन बचें हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल होता है कि टैक्स बचाने के लिए कहां-कहां निवेश कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि
- सुरक्षित निवेश के लिए PPF सबसे लोकप्रिय विकल्प है। इसमें निवेश की गई राशि, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि तीनों टैक्स फ्री (EEE) होते हैं।
- अगर आपके घर में 10 वर्ष से कम उम्र की बेटी है, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में निवेश करें। इसमें 80C के तहत छूट के साथ आकर्षक ब्याज दर भी मिलती है।
- इन दोनों सरकारी योजनाओं में जोखिम शून्य है और ये लंबी समय के लक्ष्यों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
ये भी पढ़ें- PNG Gas Pipeline: नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर तो क्या आप भी अपने घर में लगवा सकते हैं गैस पाइप लाइन? यहां जानें
ELSS म्यूच्यूअल फंड
- अगर आप थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं, तो इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) सबसे अच्छा विकल्प है। इसका लॉक-इन पीरियड सिर्फ 3 साल है, जो अन्य सभी 80C विकल्पों में सबसे कम है।
- लंबी अवधि में ELSS ने ऐतिहासिक रूप से 12-15% तक का रिटर्न दिया है।
- यह उन युवाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है जो टैक्स बचाने के साथ-साथ 'वेल्थ क्रिएशन' (संपत्ति निर्माण) करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: सिक्किम घुमा रहा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतने रुपये में कराएगा इन खूबसूरत जगहों की सैर
- NPS में निवेश करने पर आपको धारा 80C की ₹1.5 लाख की सीमा के ऊपर ₹50,000 की अतिरिक्त टैक्स छूट (80CCD(1B)) मिलती है।
- इस तरह आप कुल ₹2 लाख तक की टैक्स कटौती का लाभ उठा सकते हैं।
- यह रिटायरमेंट फंड बनाने का एक शानदार तरीका है, जहां आप इक्विटी और डेट के बीच अपने निवेश का चुनाव खुद कर सकते हैं।
- जीवन बीमा का प्रीमियम 80C के तहत कवर होता है। वहीं हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर धारा 80D के तहत अतिरिक्त छूट मिलती है।
- खुद के और परिवार के लिए ₹25,000 और वरिष्ठ नागरिक माता-पिता के लिए ₹50,000 तक के प्रीमियम पर आप टैक्स बचा सकते हैं।
- यह न सिर्फ आपका टैक्स बचाता है, बल्कि मेडिकल इमरजेंसी के समय आपकी बचत को भी सुरक्षित रखता है।