सब्सक्राइब करें

Induction: इंडक्शन चूल्हे का कर रहे हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें ये बातें नहीं तो आ सकती हैं दिक्कतें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 02:51 PM IST
सार

इंडक्शन चूल्हे का उपयोग करते समय आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है, नहीं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
LPG Crisis: Using an Induction Cooktop Important Tips and Mistakes to Avoid for Safe and Efficient Cooking
Induction - फोटो : Adobe stock

एलपीजी गैस की किल्लत की कमी की खबरों के बीच कई लोग इंडक्शन खरीद रहे हैं। इंडक्शन एक खास तरह का उपकरण होता है, जो बिजली की मदद से भोजन को पकाने का काम करता है। अगर आप इंडक्शन का उपयोग खाना बनाने के लिए कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप इसका सही ढंग से इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आपका इंडक्शन चूल्हा जल भी सकता है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करने के बाद तुरंत बंद नहीं करना चाहिए। इसकी वजह इंडक्शन की कूलिंग होती है। अगर आप इसका इस्तेमाल करने के तुरंत बाद बंद कर देते हैं, तो इसके पुर्जे जल्दी खराब हो सकते हैं। 

Trending Videos
LPG Crisis: Using an Induction Cooktop Important Tips and Mistakes to Avoid for Safe and Efficient Cooking
Induction - फोटो : Adobe stock

इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाने के बाद उसका प्लग तुरंत नहीं निकालना चाहिए। इंडक्शन चूल्हे का जब हम इस्तेमाल करते हैं उस दौरान वह काफी गर्म हो जाता है। कुकिंग खत्म होने के बाद इंडक्शन चूल्हे के अंदर जो फैन होता है वह चूल्हे की गर्मी को बाहर निकालता है। इस कारण खाना बनाने के बाद थोड़ी देर तक उसे चालू रखना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Crisis: Using an Induction Cooktop Important Tips and Mistakes to Avoid for Safe and Efficient Cooking
Induction - फोटो : Adobe stock

अगर आप खाना बनाने के बाद तुरंत इंडक्शन चूल्हे को बंद कर देते हैं, तो वह खराब हो सकता है। यह करने से इंडक्शन के अंदर के पुर्जे लंबे समय तक गर्म रहते हैं। इससे इंडक्शन की लाइफस्पैन कम हो जाती है। 

LPG Crisis: Using an Induction Cooktop Important Tips and Mistakes to Avoid for Safe and Efficient Cooking
Induction - फोटो : Adobe stock

वहीं अगर आप इस्तेमाल के बाद थोड़ी देर के लिए उसे चालू रखते हैं तो इंडक्शन की गर्मी बाहर निकल जाती है। इससे कॉपर कॉइल भी ठंडी होती है। इंडक्शन चूल्हे से गर्मी को बाहर निकालने के लिए उसके साइड में नीची की ओर कटआउट होते हैं। 

विज्ञापन
LPG Crisis: Using an Induction Cooktop Important Tips and Mistakes to Avoid for Safe and Efficient Cooking
Induction - फोटो : एआई जनरेटेड

यहीं से चूल्हे का जो फैन होता है वह इंडक्शन की गर्मी को बाहर निकालता है। आपको इंडक्शन चूल्हे के वेड्स को साफ रखना चाहिए कंपनियां इन्हें साफ रखने की सलाह देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed