LPG Gas Cylinder Surrender Process In Hindi: बीते कुछ दिनों से एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर जो हालात हैं, वो किसी से छुपे नहीं है। जहां एक तरफ लोगों में सिलिंडर को लेकर चिंता है, तो वहीं सरकार इसके लिए कई अलग-अलग रास्ते निकाल रही है। ऐसे में सरकार की तरफ से गैस बुकिंग से लेकर कई अन्य नियमों में बदलाव भी किया गया।
{"_id":"69b7897604fb1ce4520434c4","slug":"png-gas-connection-new-rule-lpg-cylinders-must-be-returned-know-the-process-2026-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: घर में लगी है गैस पाइपलाइन तो तुरंत वापस करना होगा LPG सिलिंडर, लौटाने का पूरा प्रोसेस यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Crisis: घर में लगी है गैस पाइपलाइन तो तुरंत वापस करना होगा LPG सिलिंडर, लौटाने का पूरा प्रोसेस यहां जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:09 AM IST
सार
PNG Gas Connection New Rule: अगर आपके घर में एलपीजी गैस सिलिंडर है और साथ ही पीएनजी पाइपलाइन भी लगी है, तो ऐसे में आपको तुरंत गैस सिलिंडर वापस करना होगा। इसके लिए सरकार ने नियम लागू कर दिया है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर कैसे वापस करना है?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
गैस सिलिंडर कैसे वापस करना है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या कहता है नया नियम?
- नए नियम के मुताबिक, जिन घरों में पहले से गैस पाइपलाइन लगी है यानी पीएनजी का कनेक्शन लगा है। ऐसे घरों को अलग से एलपीजी सिलिंडर का कनेक्शन नहीं दिया जाएगा
- साथ ही जिन लोगों के घरों में गैस पाइपलाइन लगी है और साथ ही अगर उस घर में एलपीजी सिलिंडर का कनेक्शन भी है, तो ऐसे लोगों को अपना एलपीजी सिलिंडर सरेंडर करना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलिंडर कैसे वापस करना है?
- फोटो : Adobe stock
क्यों वापस करना होगा गैस सिलिंडर?
- सरकार द्वारा ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि अमेरिका और इजरायल का ईरान से चल रहे युद्ध के कारण ऊर्जा का संकट खड़ा हो गया है
- ऐसे में देश में सभी को गैस सिलिंडर मिल पाए जिसके लिए सरकार की तरफ से ये फैसला लिया गया है
गैस सिलिंडर कैसे वापस करना है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे सरेंडर करें एलपीजी सिलिंडर?
पहला स्टेप
- आपको अपना गैस सिलंडर सरेंडर करने के लिए अपनी नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क करना है
- आपको एजेंसी जाना है और उनसे गैस सिलिंडर सरेंडर करने वाला फॉर्म लेना है
विज्ञापन
गैस सिलिंडर कैसे वापस करना है?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- फिर आपको ये फॉर्म भरना है और साथ में अपनी गैस पासबुक या कनेक्शन वाउचर जमा करना है
- इसके बाद आपको अपना गैस सिलिंडर और उसके साथ रेगुलेटर भी देना है
- फिर जब पूरी कागजी कार्रवाई हो जाती है तो आपको आपका सुरक्षा जमा रिफंड कर दिया जाएगा