Bank Locker Rules In Hindi: आज के समय में लगभग हर किसी का बैंक खाता होता है। यहां तक कि कई लोगों के तो एक से अधिक बैंक खाते होते हैं। जो लोग नौकरीपेशा होते हैं उनके सेविंग बैंक के अलावा सैलरी अकाउंट भी होता है। लोग बैंक अकाउंट में अपनी कमाई और बचत दोनों रखते हैं।
Banking Tips: बैंक लॉकर से सामान चोरी होने पर किसकी जिम्मेदारी? आपकी या बैंक की
Bank Locker Ke Rules Kya Hain: अगर आपने भी अपने बैंक में लॉकर ले रखा है, तो ये जरूर जान लें कि अगर उसमें से कभी चोरी हो जाती है तो लॉकर की जिम्मेदारी किसकी होती है।
सवाल: बैंक लॉकर से चोरी होने पर किसकी जिम्मेदारी होती है?
जवाब: नियमों के तहत बैंक एग्रीमेंट की शर्तो का हवाला देते हुए खुद को किनारा नहीं कर सकते
अगर बैंक की लापरवाही है तो बैंक नुकसान के लिए भुगतान करने के लिए पात्र होंगे
सवाल: क्या कहता है नियम?
जवाब: भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, अगर ग्राहक के लॉकर से कोई सामान गायब होता है, तो इसमें बैक की जिम्मेदारी तभी मानी जाती है या बैंक तभी जिम्मेदारी होगा जब उनकी तरफ से कोई लापरवाही साबित हो
इसमें स्टाफ की गलती, सीसीटीवी कैमरों का काम न करना आदि
बैंक अब नियमों का हवाला देकर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकता
सवाल: बैंक के लॉकर में गड़बड़ी दिखने पर क्या करें?
जवाब: लॉकर में अगर कोई गड़बड़ी दिखे तो सबसे पहले तुरंत बैंक को लिखित सूचना दें
फिर पुलिस में भी आप शिकायत करवा सकते हैं
जान लें कि आग लगने, बाढ़, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं में बैंक लॉकर के लिए जिम्मेदार नहीं माना जाता। इसलिए एग्रीमेंट ध्यान से पढ़ें
सवाल: क्या मुआवजा मिलता है?
जवाब: हां, अगर लॉकर से कोई सामान गुम हो जाए तो 2022 के नियमों के मुताबिक, बैंक ग्राहक को अधिकतम लॉकर के सालाना किराए के 100 गुना तक ही मुआवजा देगा
उदाहरण के लिए अगर आपके लॉकर का किराया 5000 रुपये है तो इसका अधिकतम मुआवजा 5 लाख रुपये ही होगा, फिर चाहे नुकसान कितने का ही क्यों न हुआ हो।