सब्सक्राइब करें

PF Balance: भूल गए हैं UAN नंबर तो भी चेक कर सकते हैं पीएफ बैलेंस, तरीका जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 03 Mar 2026 11:14 AM IST
सार

UAN Number Ke Bina PF Balance Kaise Check Karein: आप अगर अपना यूएएन नंबर भूल गए हैं या आपके पास अभी नहीं है, तो भी आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to check your pf balance without UAN Number check process
पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करने का नंबर क्या है? - फोटो : AdobeStock

PF Balance Without UAN Number: क्या आप पीएफ खाते के बारे में जानते हैं? अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप सिर्फ जानते ही नहीं होंगे बल्कि, आपका पीएफ खाता होगा भी। दरअसल, भारत सरकार की इकाई यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोलता है।

इन अकाउंट में कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है। साथ ही कंपनी भी इतने ही पैसे हर महीने कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है। सरकार इस पर सालाना ब्याज भी देती है। आप जब चाहें यूएएन नंबर के जरिए लॉगिन कर अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। पर अगर आपके पास यूएएन नंबर नहीं है या आप भूल गए हैं आदि। ऐसे में आप बिना यूएएन नंबर के भी पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

Trending Videos
how to check your pf balance without UAN Number check process
पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करने का नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: बिना UAN नंबर कैसे चेक करें पीएफ का बैलेंस?
जवाब: पहला तरीका

आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल के जरिए अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं
इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करें
इसके बाद कॉल अपने आप कट जाती है और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक मैसेज आता है
इसमें आपको जानकारी दी जाती है कि आपके पीएफ खाते में कुल कितना बैलेंस जमा है आदि

विज्ञापन
विज्ञापन
how to check your pf balance without UAN Number check process
पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करने का नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock

जवाब: दूसरा तरीका
बिना यूएएन नंबर के पीएफ खाते का बैलेंस आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए भी चेक कर सकते हैं
आपको पहले मोबाइल में मैसेज बॉक्स पर जाना है
यहां पर नए मैसेज में जाकर EPFOHO UAN ENG मैसेज का फॉर्मेंट रखें

how to check your pf balance without UAN Number check process
पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करने का नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • फिर इस मैसेज को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस नंबर 7738299899 पर भेज दें
  • फिर कुछ देर में आपके पास ईपीएफओ की तरफ से मैसेज आ जाता है और आपको पता चल जाता है कि आपके पीएफ खाते में कितने पैसे हैं
विज्ञापन
how to check your pf balance without UAN Number check process
पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करने का नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: किस बात का ध्यान रखना होता है?
जवाब:
आप ऊपर बताए गए दोनों तरीकों से तभी अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं, जब आपका मोबाइल नंबर खाते से लिंक हो
अगर आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है, तभी आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed