{"_id":"69a669d3c4d0691a550b0b7e","slug":"dtc-pink-saheli-smart-card-kaise-banwaye-step-by-step-guide-2026-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिंक स्मार्ट कार्ड से महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा, इसे बनवाने के लिए किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पिंक स्मार्ट कार्ड से महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा, इसे बनवाने के लिए किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:43 AM IST
सार
Pink Saheli Smart Card Kaise Banwayein: अगर आप दिल्ली में रहती हैं और बस से यात्रा करती हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कि ये कार्ड आप कहां और कैसे बनवा सकती हैं।
विज्ञापन
पिंक NCMC कार्ड कैसे बनेगा?
- फोटो : अमर उजाला
Pink Saheli Smart Card Kahan Banega: दिल्ली की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली सरकार ने पिंक NCMC कार्ड जारी करने की सुविधा शुरू कर दी है, जिसके जरिए दिल्ली की महिला निवासी DTC बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
Trending Videos
पिंक NCMC कार्ड कैसे बनेगा?
- फोटो : Adobe Stock
पिंक NCMC कार्ड क्या है?
पिंक NCMC (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) एक स्मार्ट कार्ड है, जिसे खास तौर पर दिल्ली की महिला निवासियों के लिए जारी किया जा रहा है। इस कार्ड के माध्यम से महिलाएं DTC बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। कार्ड पूरी तरह डिजिटल सिस्टम से जुड़ा है और ETM मशीन पर टैप करके यात्रा की जा सकती है।

- फोटो : Adobe stock
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
यह सुविधा दिल्ली की उन महिला निवासियों के लिए है जो निर्धारित आयु सीमा को पूरा करती हैं। कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अनिवार्य है। प्रति महिला केवल एक कार्ड जारी किया जाएगा। अधिकारियों ने साफ किया है कि कार्ड का दुरुपयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी।

कहां और कैसे बनवाएं कार्ड?
पिंक NCMC कार्ड जारी करने के लिए विशेष कार्ड इश्यू सेंटर बनाए गए हैं। इच्छुक महिलाएं आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद कार्ड जारी किया जाएगा, जिसे बस में यात्रा के दौरान मशीन पर टैप करना होगा।

कितने से कितने समय तक बनेगा कार्ड?
कार्ड जारी करने के केंद्र रोजाना सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुले रहेंगे। यह सुविधा सप्ताह के सभी दिनों में उपलब्ध रहेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।
कार्ड जारी करने के केंद्र रोजाना सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुले रहेंगे। यह सुविधा सप्ताह के सभी दिनों में उपलब्ध रहेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।