सब्सक्राइब करें

Charging Tips: क्या लैपटॉप के C-Type चार्जर से कर सकते हैं मोबाइल चार्ज? जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 02 Mar 2026 05:33 PM IST
सार

Type C Charger: क्या आप अपने लैपटॉप के सी-टाइप चार्जर से अपना मोबाइल भी चार्ज करते हैं? क्या ऐसा करना सही है या गलत? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
Can I charge my mobile phone using my laptop's C-Type charger check here
लैपटॉप के सी टाइप चार्जर से क्या मोबाइल चार्ज कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Charge Your Mobile With Lpaotp C Type Charger: जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे टेक्नोलॉजी भी बड़ी तेजी से बदल रही है। उदाहरण के लिए अगर मोबाइल के चार्जर की बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में चार्जर का टाइप पूरी तरह से बदल गया है।

जहां पहले बी और दूसरे टाइप के चार्जर के थे, तो वहीं अब मोबाइल के लगभग सभी चार्जर सी-टाइप हो गए हैं। यही नहीं, अब तो लैपटॉप के चार्जर भी सी-टाइप ही आ रहे हैं। ऐसे में कई लोग अपने इन लैपटॉप के सी-टाइप चार्जर से अपना मोबाइल भी चार्ज कर लेते हैं, लेकिन क्या ऐसा किया जा सकता है?

Trending Videos
Can I charge my mobile phone using my laptop's C-Type charger check here
लैपटॉप के सी टाइप चार्जर से क्या मोबाइल चार्ज कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: क्या लैपटॉप के सी-टाइप चार्जर से मोबाइल चार्ज कर सकते हैं?
जवाब:
हां, आप लैपटॉप के चार्जर से मोबाइल तो चार्ज कर सकते हैं
पर इसके लिए जरूरी होता है कि आपके चार्जर में यूएसबी-सी पीडी यानी पावर डिलीवरी तकनीक हो
अगर ऐसा है तो लैपटॉप के सी-टाइप चार्जर से मोबाइल चार्ज करना सुरक्षित माना जाता है

विज्ञापन
विज्ञापन
Can I charge my mobile phone using my laptop's C-Type charger check here
लैपटॉप के सी टाइप चार्जर से क्या मोबाइल चार्ज कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: क्या होता है USB-C PD तकनीक?
जवाब:
USB-C PD तकनीक वो तकनी होती है जिसमें मोबाइल चार्जर को बताता है कि उसे कितनी पावर चाहिए
जैसे, अगर मोबाइल को 25 वाट पावर चाहिए तो वो चार्जर से उतनी ही पावर लेता है और ये सब होता है USB-C PD तकनीक के कारण

Can I charge my mobile phone using my laptop's C-Type charger check here
लैपटॉप के सी टाइप चार्जर से क्या मोबाइल चार्ज कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: क्या मोबाइल की बैटरी को नुकसान पहुंचता है? 
जवाब:
अगर आप लैपटॉप के ऐसे सी-टाइप चार्जर से मोबाइल चार्ज कर रहे हैं, जो PD तकनीक सपोर्ट नहीं करात है तो आपके मोबाइल की बैटरी खराब हो सकती है
PD सपोर्ट न होने के कारण बैटरी में तय लिमिट से अधिक पावर जाती है जिससे बैटरी पर दबाव पड़ता है और ये खराब हो सकती है

विज्ञापन
Can I charge my mobile phone using my laptop's C-Type charger check here
लैपटॉप के सी टाइप चार्जर से क्या मोबाइल चार्ज कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: क्या आपके लैपटॉप का सी-टाइप चार्जर PD तकनीक से लैस है? 
जवाब:
आजकल लैपटॉप के जितने भी सी-टाइप चार्जर आ रहे हैं, वे सभी PD तकनीक से लैस आ रहे हैं
फिर बी आप चार्जर के पीछे लिखी स्पेसिफिकेशन को पढ़कर पता लगा सकते हैं कि आपका चार्जर PD सपोर्ट वाला है या नहीं
आप ये चार्जर पर लिखी वोल्टेज से भी समझ सकते हैं, 5, 9, 15 या 20 वाटर के चार्जर आमतौर पर PD तकनीक वाले होते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed