{"_id":"69a555e48b956c5be90391dd","slug":"bank-holidays-holi-2026-holi-mein-bank-kab-tak-band-rahega-state-wise-full-list-2026-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi Bank Holidays: होली की वजह से कब-कब बैंक बंद हैं? घर से निकलने से पहले यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Holi Bank Holidays: होली की वजह से कब-कब बैंक बंद हैं? घर से निकलने से पहले यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:48 PM IST
सार
Holi 2026 Bank Holidays Full List: अगर आप भी किसी काम से बैंक जाने वाले हैं, तो पहले जरूर चेक कर लें कि बैंक कब-कब बंद रहेंगे और कब खुलेंगे। क्योंकि होली के कारण बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।
विज्ञापन
1 of 6
होली में बैंक कहां-कहां बंद रहेंगे?
- फोटो : Amar Ujala
Holi Bank Holidays 2026: देशभर में होली की धूम छाई हुई है। वृंदावन से लेकर बनारस और देश की राजधानी से लेकर कन्याकुमारी तक लोग होली का स्वागत कर रहे हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, पकवान बनाते हैं आदि।
इस दिन सरकारी छुट्टी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली के पर्व की वजह से देश भर में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं? आखिर कितने दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी? शायद नहीं, पर आप यहां जान सकते हैं ताकि अगर आपको बैंक में कोई काम हो तो आपका वो काम न अटके। चलिए बैंकों की होली वाली छुट्टियों की लिस्ट देखते हैं...
Trending Videos
2 of 6
होली में बैंक कहां-कहां बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
सवाल: क्या होली की वजह से बैंक बंद हैं?
जवाब: हां, होली पर्व की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसको लेकर छुट्टियों की लिस्ट जारी की है
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
होली में बैंक कहां-कहां बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
सवाल: होली की वजह से कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
जवाब: होली के कारण कल यानी 3 मार्च को और परसो 4 मार्च को अधिकतर शहरों में बैंक बंद रहेंगे
इसलिए इन दिनों में बैंक न जाएं
4 of 6
होली में बैंक कहां-कहां बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
सवाल: 3 मार्च को किस-किस शहर में बंद रहेंगे बैंक?
जवाब: 3 मार्च को होली (दूसरा दिन)/डोल जात्रा/धुलण्डी/होलिका दहन की वजह से हैदराबाद, विजयवाड़ा, बेलापुर, भोपाल, गंगटोक, जयपुर, कोलकाता, देहरादून, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची और गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
5 of 6
होली में बैंक कहां-कहां बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
सवाल: क्या 4 मार्च को भी बैंक बंद रहेंगे?
जवाब: हां, 4 मार्च को होली/होली दूसरा दिन - धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इंफाल, इटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।