PM Kisan Yojana 22th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक ऐसी योजना है जिसका लाभ सिर्फ पात्र किसानों को दिया जाता है। इस योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है ताकि, उन्हें आर्थिक रूप से दिक्कत न हो। इसलिए किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
PM Kisan Yojana: होली के बाद इस हफ्ते में आ सकती है 22वीं किस्त, पर इन किसानों को नहीं मिलेंगे पैसे
22 Kist Kab Aayegi: अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं, तो आपको भी 22वीं किस्त का इंतजार होगा? पर क्या आप जानते हैं ये 22वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
सवाल: कब रिलीज हो सकती है 22वीं किस्त?
जवाब: पीएम किसान योजना की किस्त के लिए माना जा रहा है कि होली के बाद जारी हो सकती है
माना जा रहा है मार्च के दूसरे सप्ताह में 22वीं किस्त रिलीज हो सकती है
हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है जो योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आएगी
सवाल: किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
जवाब: वे किसान जो अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से योजना से जुड़े हैं
जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है
जिन किसानों का भू-सत्यापन का काम पूरा नहीं है
जिन किसानों ने आधार लिंकिंग नहीं करवाया है
सवाल: ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
जवाब: ई-केवाईसी करवाने के दो तरीके हैं
पहला तरीका है ऑनलाइन जिसमें आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट से ई-केवाईसी करवा सकते हैं
आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं
सवाल: क्या ऑफलाइन भी करवा सकते हैं ई-केवाईसी?
जवाब: हां, आप ई-केवाईसी ऑफलाइन भी करवा सकते हैं
इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
यहां जाकर आप बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं