सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2026: क्या बिना चश्मे के चंद्र ग्रहण देख सकते हैं? जानें इसी तरह के 6 सवालों के जवाब

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 03 Mar 2026 06:00 PM IST
सार

Chandra Grahan 2026: आज देशभर में चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। लोगों के मन में इससे जुड़े कई सवाल हैं, जिसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
Chandra Grahan End Timing Today Grahan Kab Khatam Hoga Samay Check Lunar Eclipse End Time
चंद्र ग्रहण कब से कब तक है? - फोटो : अमर उजाला
Aaj Chandra Graharan Kab se Kab Tak hai: 3 मार्च 2026 को दुनिया भर में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई दे रहा है। ये सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और साइंस का शानदार संगम भी है। आज जब हर हाथ में स्मार्टफोन है और सैटेलाइट रीयल-टाइम डेटा दे रहे हैं, तब चंद्र ग्रहण को समझना और देखना पहले से कहीं आसान हो गया है।

नासा जैसी अंतरिक्ष एजेंसियां हाई-रेजोल्यूशन इमेज जारी करती हैं, वहीं मोबाइल ऐप्स लाइव ट्रैकिंग और नोटिफिकेशन के जरिए लोगों को सही समय पर अलर्ट करती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #LunarEclipse और #BloodMoon जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि ग्रहण कैसे देखें और क्या ये सुरक्षित है ? इसी तरह के सवालों का जवाब आइए आपको बताते हैं।
 
Trending Videos
Chandra Grahan End Timing Today Grahan Kab Khatam Hoga Samay Check Lunar Eclipse End Time
चंद्र ग्रहण कब से कब तक है? - फोटो : Freepik
सवाल- सबसे पहले जान लें कि चंद्र ग्रहण क्यों होता है?

जवाब- जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तो पूर्ण चंद्र ग्रहण बनता है। इस दौरान चंद्रमा लालिमा लिए दिखाई दे सकता है, जिसे Blood Moon कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan End Timing Today Grahan Kab Khatam Hoga Samay Check Lunar Eclipse End Time
चंद्र ग्रहण कब से कब तक है? - फोटो : Freepik
सवाल- क्या चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है?

जवाब- तो इसका जवाब है कि हां, चंद्र ग्रहण को बिना किसी विशेष चश्मे के सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है। ये सूर्य ग्रहण की तरह हानिकारक नहीं होता। इसका किसी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। 

Chandra Grahan End Timing Today Grahan Kab Khatam Hoga Samay Check Lunar Eclipse End Time
चंद्र ग्रहण कब से कब तक है? - फोटो : पीटीआई
सवाल- क्या बच्चे चंद्र ग्रहण देख सकते हैं?

जवाब- हां, यह पूरी तरह सुरक्षित है। बच्चों को खगोलीय घटनाओं के प्रति जागरूक करने का यह बेहतरीन मौका है। बच्चों को चंद्र ग्रहण दिखाना चाहिए और इस घटना के बारे में उन्हें बताना भी चाहिए।

विज्ञापन
Chandra Grahan End Timing Today Grahan Kab Khatam Hoga Samay Check Lunar Eclipse End Time
चंद्र ग्रहण कब से कब तक है? - फोटो : पीटीआई
सवाल- ब्लड मून लाल क्यों दिखता है?

जवाब- जब सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरती है, तो नीली रोशनी बिखर जाती है और लाल रोशनी चंद्रमा तक पहुंचती है। इसी कारण चंद्रमा लाल दिखता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed