सब्सक्राइब करें

Holi Cleaning Tips: घर के पर्दों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं? इन नुस्खों से पक्का रंग भी चुटकियों में होगा साफ

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 03 Mar 2026 12:50 PM IST
सार

Holi Special Cleaning Tips: होली खेलते समय अगर आपके घर पर लगे महंगे पर्दों पर रंग का दाग लग गया है तो ये लेख आपके का  काम का है। यहां हम आपको इन दागों को हटाने का सही तरीका बताएंगे।

विज्ञापन
holi special cleaning tips holi par curtain se daag hatane ke nuskhe
पर्दों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं? - फोटो : Adobe stock
 How To Remove Color From Curtains: होली का त्योहार रंगों और खुशियों का प्रतीक है, लेकिन यही रंग कभी-कभी घर के महंगे पर्दों और कपड़ों पर जिद्दी दाग छोड़ जाते हैं। खासकर हल्के रंग या सिल्क, कॉटन और शेडेड पर्दों पर लगे रंग आसानी से नहीं निकलते, जिससे घर की सजावट प्रभावित हो सकती है। 


हालांकि सही तरीके और घरेलू नुस्खों का उपयोग करके आप इन दागों को आसानी से हटा सकते हैं। सिर्फ पानी से धोने या रगड़ने से रंग और गहरा हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि दाग लगते ही सही उपाय अपनाए जाएं। 

इस लेख में हम आपको पर्दों से होली के रंग हटाने के आसान और असरदार तरीके बताएंगे, ताकि आपका घर फिर से साफ और सुंदर दिखे और आप त्योहार का आनंद बिना किसी चिंता के मना सकें।

 
Trending Videos
holi special cleaning tips holi par curtain se daag hatane ke nuskhe
पर्दों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं? - फोटो : Adobe Stock
ठंडे पानी में भिगोएं
 
  • जब पर्दों पर रंग लग जाए, तो तुरंत उन्हें ठंडे पानी में 15–20 मिनट के लिए भिगो दें। 
  • यह रंग को गाढ़ा होने से रोकता है और दाग हल्का हो जाता है।
  •  गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे रंग और पक्का हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
holi special cleaning tips holi par curtain se daag hatane ke nuskhe
पर्दों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं? - फोटो : Freeepik.com
बेकिंग सोडा और नींबू का मिश्रण
 
  • दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कें और नींबू का रस डालें।
  •  हल्के हाथ से रगड़ें और फिर सामान्य तरीके से धो लें। 
  • यह प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है और रंग को हटाने में मदद करता है।

 
holi special cleaning tips holi par curtain se daag hatane ke nuskhe
पर्दों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं? - फोटो : Adobe stock
सिरका का इस्तेमाल
 
  • एक बाल्टी पानी में एक कप सफेद सिरका मिलाकर पर्दों को भिगो दें। 
  • 10–15 मिनट बाद हल्के हाथ से रगड़कर धो लें। 
  • यह दाग और रंग को कम करने में प्रभावी है और फैब्रिक को सुरक्षित रखता है।

 
विज्ञापन
holi special cleaning tips holi par curtain se daag hatane ke nuskhe
पर्दों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं? - फोटो : Adobe stock
माइल्ड डिटर्जेंट से प्री-वॉश
 
  • तेज रसायन वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें।
  •  हल्के डिटर्जेंट से पहले दाग वाली जगह को हाथ से साफ करें। 
  • इसके बाद सामान्य तरीके से धोएं। 
  • यह विशेष रूप से कॉटन और सिंथेटिक पर्दों के लिए उपयुक्त है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed