Mobile Battery Is Swollen: मोबाइल फोन चलाने के लिए उसकी बैटरी का चार्ज होना बेहद जरूरी है। लोग घर पर, ऑफिस में या जब भी मोबाइल की बैटरी डाउन होती है तो चार्ज करते हैं। यही नहीं, लोग अपने साथ पावर बैंक तक लेकर चलते हैं।
फूल गई है मोबाइल की बैटरी तो हो सकता है धमाका, भूलकर न करें ये गलतियां
Mobile Ki Battery Fulne Par Kya Kare: अगर आपकी मोबाइल की बैटरी फूल गई है या कभी फूल जाती है, तो आपको ये पता होना चाहिए कि मोबाइल की बैटरी फूलने पर क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए।
सवाल: मोबाइल की बैटरी क्यों फूलती है
जवाब: मोबाइल की बैटरी तब फूल सकती है, जब मोबाइल में लगातार गेम खेले जा रहे हों या एप्स का इस्तेमाल लगातार हो रहा हो आदि
मोबाइल में अधिक गर्मी होगी तो इससे भी बैटरी फूल जाती है
मोबाइल की बैटरी के अंदर जब लिथियम आयन रसायन खराब होने लगते हैं तो इससे एक गैस बनती है, जो एल्यूमीनियम पाउच में फंस जाती है और इससे बैटरी फूलने लगती है
सवाल: फूल जाए बैटरी तो क्या न करें
जवाब: नंबर 1
बैटरी अगर फूल गई है तो मोबाइल को चार्ज करने की गलती न करें
अगर ऐसी स्थिति में आप बैटरी चार्ज करने की गलती करते हैं तो ये खतरनाक हो सकता है
बैटरी पर चार्जिंग के दौरान पड़ने वाले दबाव के कारण बैटरी फट सकती है या मोबाइल में आग भी लग सकती है
जवाब: नंबर 2
मोबाइल की बैटरी फूल गई है तो मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचें
अगर आप मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी पर दबाव पड़ता है और बैटरी फट सकती है
जवाब: नंबर 3
मोबाइल की बैटरी खोलने पर इसे खुद खोलने या रिपेयर करने की गलती न करें
कई लोग खुद से बैटरी को हटाने लगते हैं आदि, ऐसा न करें
इसलिए हमेशा मोबाइल रिपेयर करने वालों को ही मोबाइल दिखाएं