सब्सक्राइब करें

LPG Crisis: घर में लगी है गैस पाइपलाइन तो तुरंत वापस करना होगा LPG सिलिंडर, लौटाने का पूरा प्रोसेस यहां जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 16 Mar 2026 10:09 AM IST
सार

PNG Gas Connection New Rule: अगर आपके घर में एलपीजी गैस सिलिंडर है और साथ ही पीएनजी पाइपलाइन भी लगी है, तो ऐसे में आपको तुरंत गैस सिलिंडर वापस करना होगा। इसके लिए सरकार ने नियम लागू कर दिया है।

विज्ञापन
PNG Gas Connection New Rule LPG Cylinders Must Be Returned Know the Process
गैस सिलिंडर कैसे वापस करना है? - फोटो : Amar Ujala

LPG Gas Cylinder Surrender Process In Hindi: बीते कुछ दिनों से एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर जो हालात हैं, वो किसी से छुपे नहीं है। जहां एक तरफ लोगों में सिलिंडर को लेकर चिंता है, तो वहीं सरकार इसके लिए कई अलग-अलग रास्ते निकाल रही है। ऐसे में सरकार की तरफ से गैस बुकिंग से लेकर कई अन्य नियमों में बदलाव भी किया गया। 



वहीं, अब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर एक फैसला लेते हुए नयी नियम लागू कर दिया है। इस नइ नियम के तहत अब जिन लोगों के घर पर पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी (गैस वाली पाइपलाइन) लगी है और अगर उस घर में एलपीजी सिलिंडर भी है तो उन्हें वो सरेंडर करना होगा। चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है और ये नया नियम क्या कहता है।

Trending Videos
PNG Gas Connection New Rule LPG Cylinders Must Be Returned Know the Process
गैस सिलिंडर कैसे वापस करना है? - फोटो : Adobe Stock

क्या कहता है नया नियम?

  • नए नियम के मुताबिक, जिन घरों में पहले से गैस पाइपलाइन लगी है यानी पीएनजी का कनेक्शन लगा है। ऐसे घरों को अलग से एलपीजी सिलिंडर का कनेक्शन नहीं दिया जाएगा
  • साथ ही जिन लोगों के घरों में गैस पाइपलाइन लगी है और साथ ही अगर उस घर में एलपीजी सिलिंडर का कनेक्शन भी है, तो ऐसे लोगों को अपना एलपीजी सिलिंडर सरेंडर करना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
PNG Gas Connection New Rule LPG Cylinders Must Be Returned Know the Process
गैस सिलिंडर कैसे वापस करना है? - फोटो : Adobe stock

क्यों वापस करना होगा गैस सिलिंडर?

  • सरकार द्वारा ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि अमेरिका और इजरायल का ईरान से चल रहे युद्ध के कारण ऊर्जा का संकट खड़ा हो गया है
  • ऐसे में देश में सभी को गैस सिलिंडर मिल पाए जिसके लिए सरकार की तरफ से ये फैसला लिया गया है
PNG Gas Connection New Rule LPG Cylinders Must Be Returned Know the Process
गैस सिलिंडर कैसे वापस करना है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे सरेंडर करें एलपीजी सिलिंडर?

पहला स्टेप

  • आपको अपना गैस सिलंडर सरेंडर करने के लिए अपनी नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क करना है
  • आपको एजेंसी जाना है और उनसे गैस सिलिंडर सरेंडर करने वाला फॉर्म लेना है
विज्ञापन
PNG Gas Connection New Rule LPG Cylinders Must Be Returned Know the Process
गैस सिलिंडर कैसे वापस करना है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • फिर आपको ये फॉर्म भरना है और साथ में अपनी गैस पासबुक या कनेक्शन वाउचर जमा करना है
  • इसके बाद आपको अपना गैस सिलिंडर और उसके साथ रेगुलेटर भी देना है
  • फिर जब पूरी कागजी कार्रवाई हो जाती है तो आपको आपका सुरक्षा जमा रिफंड कर दिया जाएगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed