Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
LPG Cylinder vs PNG Pipeline: Which Cooking Gas is Cheaper for Homes All Explained
{"_id":"69b7c3b2370b4136580b6de8","slug":"lpg-cylinder-vs-png-pipeline-which-cooking-gas-is-cheaper-for-homes-all-explained-2026-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: LPG गैस सिलिंडर या PNG पाइपलाइन, दोनों में से कौन सस्ती? यहां समझें पूरा गणित","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: LPG गैस सिलिंडर या PNG पाइपलाइन, दोनों में से कौन सस्ती? यहां समझें पूरा गणित
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:18 PM IST
सार
Which Is Better LPG Gas Cylinder And PNG Gas Pipeline: अगर आप भी इस बात में उलझे हुए हैं कि एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन बेहतर है और कौन सस्ता पड़ता है? तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन सस्ता है?
- फोटो : Amar Ujala
PNG Gas Pipeline vs LPG Gas Cylinder: इन दिनों जिसे देखो वो गैस सिलिंडर की बात करता हुआ नजर आ रहा है। लोग चिंता में हैं कि क्या उन्हें गैस सिलिंडर मिलेगा या नहीं? दरअसल, जहां पहले लोगों को आसानी से गैस सिलिंडर मिल जाते थे, तो वहीं अब लोगों को इसमें दिक्कत हो रही है।
कई जगहों पर लोगों को गैस बुक करने में दिक्कतें हो रही हैं। जबकि, कई जगहों पर लोगों को गैस सिलिंडर देरी से मिल रहे हैं। ऐसे में कई लोग तो पीएनजी गैस कनेक्सन के बारे में भी सोच रहे हैं। पर कई लोग ये भी सोच रहे हैं कि आखिर एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन सस्ती पड़ती है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं।
Trending Videos
2 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन सस्ता है?
- फोटो : Adobe Stock
एलपीजी गैस सिलिंडर या पीएनजी गैस पाइपलाइन, आखिर कौन अधिक सुविधाजनक है?
अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन सी अधिक सुविधाजनक है, तो इसका जवाब है गैस पाइपलाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन सस्ता है?
- फोटो : Adobe Stock
सिलिंडर भरवाने के लिए बुकिंग करवानी पड़ती है, फिर डिलीवरी का इंतजार करना होता है और कई जगह पर तो लोगों को खुद सिलिंडर लेने जाना होता है आदि
जबकि, पीएनजी गैस कनेक्शन में ऐसा कुछ नहीं होता। आपके घर में गैस पाइपलाइन का कनेक्शन हो जाता है और फिर आप जब चाहें तब गैस इस्तेमाल कर सकते हैं
4 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन सस्ता है?
- फोटो : Adobe Stock
एलपीजी गैस सिलिंडर या पीएनजी गैस पाइपलाइन, कौन पड़ता है सस्ता?
घरों में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस सिलिंडर आमतौर पर 14.2 किलोग्राम का होता है
इस सिलिंडर के लिए आपको पहले 850 रुपये देने होते थे, लेकिन अब इसकी कीमत 910 रुपये हो गई है
जबकि, पीएनजी गैस पाइपलाइन में कोई लिमिट नहीं होती। आप जितनी चाहे उतनी गैस इस्तेमाल जब चाहें तब कर सकते हैं
इसमें आपके घर में एक मीटर लगा दिया जाता है और आप जितने यूनिट इस्तेमाल करते हैं। उतना आपका बिल आता है, ठीक बिजली के बिल की तरह
विज्ञापन
5 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन सस्ता है?
- फोटो : Adobe stock
पीएनजी गैस पाइपलाइन में आमतौर पर लगभग 40 से 60 रुपये प्रति यूनिट के आसपास गैस की कीमत होती है
आपको बस शुरुआत में यानी पाइपलाइन का कनेक्शन लगवाते समय इंस्टोलेशन शुल्क देना होता है और इसके बाद आपका बिल आता है
ऐसे में माना जाता है कि एलपीजी गैस सिलिंडर के मुकाबले पीएनजी गैस पाइपलाइन लगभग 30 प्रतिशत तक सस्ती पड़ती है और इसमें सिलिंडर के मुकाबले सुविधा भी होती है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।