Smart Grocery Shopping List: महंगाई के इस दौर में घर का बजट संतुलित रखना एक बड़ी चुनौती रहती है। मगर 'स्मार्ट ग्रोसरी प्लानिंग' के जरिए आप हर महीने अपने राशन के खर्च में 20% से 30% तक की बचत कर सकते हैं। राशन खरीदते समय आमतौर पर लोग सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि वे बिना सोचे-समझे सामान खरीदने लगते हैं, जिससे हम उन चीजों पर पैसा खर्च कर देते हैं जिनकी हमें जरूरत नहीं होती।
{"_id":"69b7e5c0d69611e7360c874c","slug":"smart-grocery-planning-top-tips-to-save-money-on-monthly-ration-and-smart-list-making-2026-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Grocery Planning: महीने भर का राशन खरीदते समय कैसे बचाएं पैसे? स्मार्ट शॉपिंग के लिए लिस्ट बनाने के टिप्स","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Grocery Planning: महीने भर का राशन खरीदते समय कैसे बचाएं पैसे? स्मार्ट शॉपिंग के लिए लिस्ट बनाने के टिप्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 16 Mar 2026 04:43 PM IST
सार
Monthly Ration Planning Tips: अक्सर लोग महीने भर का राशन खरीदते समय कुछ गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से वो ग्रोसरी के लिए अधिक पैसा खर्च कर देते हैं। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि राशन खरीदने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे आप अपने पैसे बचा सकते हैं।
विज्ञापन
राशन की खरीदारी
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
राशन की खरीदारी
- फोटो : Adobe Stock
कैसे कैटेगरी-वाइज लिस्ट तैयर करें?
- लिस्ट बनाने का सबसे अच्छा तरीका उसे केटेगरी में बांटें, जैसे अनाज, दालें, मसाले, डेयरी और क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की लिस्ट बनाएं।
- अपनी लिस्ट में 'जरूरी चीजों' और 'इच्छा वाली चीजों' के बीच अंतर करें। सबसे पहले बुनियादी जरूरत का सामान लिखें।
- अगर आप डिजिटल लिस्ट का उपयोग करते हैं, तो आप घर के अन्य सदस्यों के साथ भी इसे शेयर कर सकते हैं ताकि कोई जरूरी चीज न छूट जाए।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Alert: सावधान! आधार में इन 2 चीजों को सोच-समझकर बदलवाएं, सिर्फ एक बार ही मिलता है मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की खरीदारी
- फोटो : Adobe Stock
थोक खरीदारी और जेनेरिक ब्रांड्स को प्रथमिकता दें
- चावल, आटा, दाल और तेल जैसी चीजें जो जल्दी खराब नहीं होतीं, उन्हें हमेशा बड़े पैक में खरीदें।
- बड़े पैक की 'यूनिट प्राइस' (प्रति किलो कीमत) हमेशा कम होती है। साथ ही विज्ञापनों वाले महंगे ब्रांड्स के बजाय स्टोर के अपने 'जेनेरिक ब्रांड्स' को प्रथमिकता दें।
- ग्रोसरी में जेनेरिक ब्रांड्स की गुणवत्ता अक्सर बड़े ब्रांड्स जैसी ही होती है, लेकिन इनकी कीमत 15-40% तक कम हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Data Privacy: अपने फोन से 'Ad Tracking' कैसे बंद करें? इस उपाय से स्मूथ चलेगा आपका फोन
राशन की खरीदारी
- फोटो : Adobe Stock
डिस्काउंट, सेल और खरीदारी का सही समय
- महीने की पहली तारीख के बजाय 'मंथ-एंड सेल' या 'मिड-वीक डिस्काउंट' के दौरान खरीदारी करें।
- सुपरमार्केट के 'लॉयल्टी कार्ड' का उपयोग करें और कैश-बैक ऑफर्स या कूपन्स को रिडीम करें।
- ऑनलाइन ग्रोसरी ऐप्स पर 'प्राइस कंपेरिजन' जरूर करें। कई बार ऑनलाइन स्टोर्स पर ऑफलाइन के मुकाबले बेहतर डील्स मिल जाती हैं।
विज्ञापन
राशन की खरीदारी
- फोटो : Adobe Stock
बजट फ्रेंडली शॉपिंग के लिए इन गोल्डन रूल्स का पालन करें
- खरीदारी के लिए कभी भी 'खाली पेट' न जाएं, क्योंकि भूख लगने पर हम अक्सर अनावश्यक जंक फूड और स्नैक्स ज्यादा खरीद लेते हैं।
- सुपरमार्केट में सामान रखने के तरीके के मनोवैज्ञानिक जाल से बचें, अक्सर महंगे सामान आंखों के ठीक सामने रखे होते हैं, जबकि सस्ते विकल्प नीचे के शेल्फ में रखे जाते हैं।
- इन आसान और प्रभावी टिप्स को अपनाकर आप न सिर्फ अपना पैसा बचा सकते हैं।