{"_id":"69bd0823c8a8fcb05203b2f5","slug":"lpg-vs-induction-cooking-which-option-saves-more-money-know-in-hindi-2026-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG vs Induction: कम खर्च में खाना बनाने के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG vs Induction: कम खर्च में खाना बनाने के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:56 PM IST
सार
LPG vs Induction: रसोई में बढ़ते खर्च के बीच यह जानना जरूरी हो गया है कि खाना बनाने के लिए एलपीजी ज्यादा किफायती है या इंडक्शन। दोनों विकल्पों में बचत, सुविधा और उपयोग का फर्क समझकर ही सही फैसला लिया जा सकता है।
पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच भारत में एलपीजी गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। इस कारण कई लोग खाना बनाने के लिए इंडक्शन खरीद रहे हैं। इस बीच लोग यह जानना चाहते हैं कि खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस ज्यादा किफायती है या इंडक्शन का चूल्हा। दोनों के अपने फायदे और सीमाएं हैं। एलपीजी लंबे समय से भारतीय रसोई का हिस्सा रही है। वहीं इन दिनों इंडक्शन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि बचत का सवाल केवल ईंधन या बिजली की कीमत से तय नहीं होताबल्कि इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपका इस्तेमाल कितना है? आपके इलाके में बिजली दर क्या है? और आप रोजमर्रा में किस तरह का खाना बनाते हैं?
Trending Videos
2 of 5
induction cooking
- फोटो : Adobe stock
सामान्य तौर पर देश में एक एलपीजी सिलेंडर 900 से 1100 रुपये के बीच मिलता है। वहीं इंडक्शन बिजली की मदद से चलता है। बिजली की दर करीब 6 रुपये से 9 रुपये प्रति यूनिट होती है। इंडक्शन से खाना पकाने पर कितना खर्च आ रहा है यह इस बात पर निर्भर करता है कि कुकिंग कितनी देर तक के लिए की जा रही है।
एलपीजी गैस से खाना पकाने पर 50 से 60 प्रतिशत तक ऊर्जा कुकिंग में इस्तेमाल होती है। वहीं बाकी की जो गर्मी होती है वह आस-पास फैल जाती है। इसके अलावा इंडक्शन में 80 से 90 प्रतिशत तक ऊर्जा बर्तन तक पहुंचती है। इसी वजह से एलपीजी गैस की तुलना में इंडक्शन पर खाना जल्दी पकता है।
4 of 5
induction cooking
- फोटो : Adobe stock
इस वजह से यह तेज और सुरक्षित होता है भोजन बनाने के लिए। साधारण भोजन बनाने के लिए इंडक्शन को सुविधाजनक माना जाता है। वहीं एलपीजी की सबसे बड़ी ताकत इसकी विश्वसनीयता है। बिजली जाने पर भी गैस चूल्हा काम करता रहता है, इसलिए छोटे शहरों और गांवों में यह अब भी पहली पसंद है। दूसरी ओर इंडक्शन इस्तेमाल करने के लिए लगातार बिजली जरूरी है।
वहीं इंडक्शन में केवल इंडक्शन फ्रेंडली बर्तन ही काम आते हैं, जिससे शुरुआत में अतिरिक्त खर्च हो सकता है। लेकिन जिन घरों में पहले से सही बर्तन मौजूद हैं, वहां इंडक्शन का खर्च कम महसूस हो सकता है। खर्च का सीधा हिसाब देखें, तो रोजमर्रा की हल्की और मध्यम कुकिंग में इंडक्शन कई परिवारों के लिए सस्ता पड़ सकता है। दूध गरम करना, चाय बनाना, सब्जी पकाना या जल्दी भोजन तैयार करना इंडक्शन पर किफायती हो सकता है। वहीं दाल, चावल, रोटी और लंबे समय तक पकने वाले भोजन में कई बार एलपीजी ज्यादा सुविधाजनक लगती है। इसलिए बचत इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपके घर में क्या और कितनी मात्रा में बनता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।