LPG Fraud Alert: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच पिछेल कुछ समय से देश में गैस सिलिंडर को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हैं। कहीं लोगों की शिकायत है कि उनकी गैस बुकिंग नहीं हो रही है, तो कहीं लोगों का कहना है कि उन्हें गैस सिलिंडर बुक करने के बाद समय पर नहीं मिल रहा है।
{"_id":"69bd3019ca5c97c9310b9f0e","slug":"lpg-gas-scam-alert-avoid-these-mistakes-to-stay-safe-from-fraud-and-protect-your-money-2026-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Gas Fraud: एलपीजी गैस सिलिंडर के नाम पर हो सकती है ठगी, एक गलती और निकल जाएंगे खाते से पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Gas Fraud: एलपीजी गैस सिलिंडर के नाम पर हो सकती है ठगी, एक गलती और निकल जाएंगे खाते से पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:03 PM IST
सार
Online Lpg Gas Cylinder Scam: अगर आप भी गैस सिलिंडर बुक कर रहे हैं, तो जरा संभलकर क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
एलपीजी गैस सिलिंडर फ्रॉड से बचने के तरीके।
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
एलपीजी गैस सिलिंडर फ्रॉड से बचने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
गैस सिलिंडर फ्रॉड से कैसे बचें?
फर्जी वेबसाइट/एप से बचकर
- ठग लोगों को फंसाने के लिए गैस कंपनी की फेक वेबसाइट और एप बना लेते हैं
- ये वेबसाइट-एप देखने में एकदम असली जैसी लगती हैं
- इसलिए आपको इनसे बचकर रहना है और हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या एप पर ही जाना है, वरना फेक वेबसाइट आपका डाटा चुराकर आपको ठग सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
एलपीजी गैस सिलिंडर फ्रॉड से बचने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
केवाईसी या कनेक्शन हो जाएगा बंद
- मौके का फायदा उठाकर जालसाज लोगों को कॉल करते हैं
- आपको ये कहकर डराया जाता है कि अगर आपने केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपका गैस कनेक्शन कट सकता है
- ऐसी कॉल पर विश्वास न करें और अपने गैस कनेक्शन की आधिकारिक एप से ही केवाईसी करें
- आप सीधे अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं
एलपीजी गैस सिलिंडर फ्रॉड से बचने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
फेक मैसेज से रहें सावधान
- अगर आपके मोबाइल फोन पर कोई मैसेज आता है जिसमें आपको केवाईसी करवाने, गैस बुक करने, तुरंत डिलीवरी लेने जैसे मैसेज आते हैं
- साथ ही इन मैसेज में कोई लिंक दिया होता है जिन पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है, तो सबसे पहले मैसेज की जांच करें
- ऐसे मैसेज पर दिए गए लिंक पर कभी क्लिक न करें, वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है
विज्ञापन
एलपीजी गैस सिलिंडर फ्रॉड से बचने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
मजबूरी का उठाते हैं फायदा
- जिस तरह से गैस सिलिंडर को लेकर लोग परेशान हैं, जालसाज इसी का फायदा उठाते हैं
- ऐसे किसी व्यक्ति, कॉल, मैसेज आदि पर विश्वास न करे जो आपको ब्लैक में गैस सिलिंडर दिलवाने की बात करें
- हमेशा आधिकारिक तरीके से ही गैस बुक करें और किसी के चक्कर में न पड़ें, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है