{"_id":"69bb7db60998412351036ccf","slug":"5-types-of-pani-for-healthy-lifestyle-lemon-water-to-methi-pani-benefits-2026-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Healthy Drinks: नींबू, जीरा या मेथी पानी....किस समस्या में क्या है सबसे असरदार? यहां जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Healthy Drinks: नींबू, जीरा या मेथी पानी....किस समस्या में क्या है सबसे असरदार? यहां जानें
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:50 AM IST
सार
5 Types of Pani for Healthy Lifestyle: अगर आप भी हेल्दी लाइफस्टाइल मैंटेन करते हैं तो आपको पहले ये जानने की जरूरत है कि कौन सा पानी आपके शरीर की किस दिक्कत के लिए लाभकारी है। यहां हम आपको इसकी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
किस समस्या में कौन सा पानी पीना चाहिए?
- फोटो : अमर उजाला
5 Types of Pani for Healthy Lifestyle: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना हर किसी की प्राथमिकता बन गया है, लेकिन सिर्फ एक्सरसाइज और डाइट ही काफी नहीं होती। इसके लिए विशेषज्ञ तरह-तरह के पानी पीने की सलाह भी देते हैं। सही तरीके से पानी पीना भी आपकी सेहत पर बड़ा असर डालता है।
Trending Videos
नींबू पानी पीने के फायदे
- फोटो : Adobe Stock
1. नींबू पानी
- नींबू पानी एक आसान और असरदार हेल्दी ड्रिंक है, जिसे सुबह खाली पेट पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है।
- इसमें मौजूद विटामिन C इम्यूनिटी को मजबूत करता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
- ये लीवर को एक्टिव करता है, जिससे पाचन बेहतर होता है।
- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
- ये फैट बर्न करने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजवाइन का पानी पीने के फायदे
- फोटो : Adobe Stock
2. अजवाइन का पानी
- अजवाइन का पानी खासतौर पर पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गैस, एसिडिटी और अपच को कम करते हैं।
- इसे खाने के बाद पीने से पेट हल्का महसूस होता है।
- ये मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है और ब्लोटिंग की समस्या कम होती है।
जीरा पानी पीने के फायदे
- फोटो : Freepik.com
3. जीरा पानी
- जीरा पानी पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं।
- इसे नियमित पीने से अपच, कब्ज और गैस जैसी समस्याएं कम होती हैं।
- ये शरीर को ठंडक भी देता है, खासकर गर्मियों में फायदेमंद रहता है।
- ये वजन को संतुलित रखने में भी सहायक माना जाता है।
विज्ञापन
मेथी दाना पानी
- फोटो : Adobe Stock
4. मेथी दाना पानी
- मेथी दाना पानी डायबिटीज और जॉइंट पेन से परेशान लोगों के लिए काफी लाभकारी होता है।
- इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
- इसे रात में भिगोकर सुबह पीने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
- इसके अलावा ये बालों को मजबूत और त्वचा को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। व
कमेंट
कमेंट X