{"_id":"69bb9bd10fa584a27a0e7639","slug":"chaitra-navratri-2026-9-days-bhog-list-in-hindi-mata-rani-navratri-prasad-2026-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 9 Days Bhog: नवरात्रि नौ दिन की भोग लिस्ट, किस दिन माता को क्या चढ़ाएं?","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Chaitra Navratri 9 Days Bhog: नवरात्रि नौ दिन की भोग लिस्ट, किस दिन माता को क्या चढ़ाएं?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:27 PM IST
सार
Navratri Bhog For 9 days in hindi: चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में माँ दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर दिन अलग देवी को उनका प्रिय भोग अर्पित किया जाता है, जैसे पहले दिन घी, दूसरे दिन शक्कर, तीसरे दिन दूध, चौथे दिन मालपुआ, पांचवें दिन केला, छठे दिन शहद, सातवें दिन गुड़, आठवें दिन नारियल और नौवें दिन खीर का भोग चढ़ाना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों के लिए भोग
- फोटो : Amar ujala
Navratri Me 9 Din Ka Bhog List 2026: चैत्र नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च 2026 से हो गया है। नवरात्र यानी नौ रात्रि, जिमसें हर दिन माता दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की उपासना होती है। हर दिन मां के एक दिव्य स्वरूप को समर्पित है। हर देवी की अपनी शक्ति और विशेषताएं हैं। ऐसे में उनके पूजन का तरीका, भोग, श्रृंगार आदि सब अलग है।
नवरात्रि का हर दिन एक विशेष देवी को समर्पित है और उस दिन उनका प्रिय भोग चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि सही भोग अर्पित करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता आती है। इस लेख के जरिए जानिए नवरात्रि के हर दिन किस देवी की पूजा होती है, उनका प्रिय भोग क्या है और आप पूरे नौ दिनों में माता को क्या अर्पित कर सकते हैं। यह जानकारी आपको सही तरीके से पूजा करने में मदद करेगी और आपके व्रत को सफल बनाएगी।
ध्यान रखें कि भोग हमेशा शुद्ध और सात्विक होना चाहिए। पहले माता को अर्पित करें, फिर प्रसाद रूप में ग्रहण कर सकते हैं। लहसुन-प्याज का उपयोग वर्जित है। आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिनों के लिए देवी के नौ स्वरूपों का प्रिय भोग।
Trending Videos
2 of 10
मां शैलपुत्री का भोग
- फोटो : Amar Ujala
नवरात्रि 9 दिन भोग लिस्ट 2026
नवरात्रि का पहला दिन
प्रथम नवरात्रि 19 मार्च को है। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। उनका प्रिय भोग घी है। आप घी से बने व्यंजन या मिठाई मां के सामने भोग के रूप में समर्पित कर सकते हैं। घी रोगों से मुक्ति और स्वास्थ्य लाभ के लिए फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
मां ब्रह्मचारिणी का भोग
- फोटो : Amar Ujala
नवरात्रि का दूसरा दिन
द्वितीय नवरात्रि 20 मार्च को है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। उनका प्रिय भोग शक्कर है। आप शक्कर या उससे बने मिष्ठान्न मां को अर्पित कर सकते हैं। यह भोग आयु और सौभाग्य में वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।
4 of 10
चंद्रघंटा को भोग में क्या अर्पित करें
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि का तीसरा दिन
तृतीय नवरात्रि 21 मार्च को है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। उनका प्रिय भोग दूध है। आप दूध या दूध से बनी मिठाइयां मां को भोग में अर्पित कर सकते हैं। इससे जीवन के दुख दूर होते हैं और सुख-शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
5 of 10
नवरात्रि के चौथे दिन भोग
- फोटो : Amar Ujala
नवरात्रि का चौथा दिन
चतुर्थ नवरात्रि 22 मार्च को है। इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। उनका प्रिय भोग मालपुआ है। आप मालपुआ या मीठे पकवान मां को अर्पित कर सकते हैं। इससे बुद्धि और निर्णय क्षमता में वृद्धि होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X