सब्सक्राइब करें

Best Morning Routine: दिन की शुरुआत में करें ये 5 काम, हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बेस्ट है ये मॉर्निंग रूटीन

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 19 Mar 2026 07:46 PM IST
सार

Best Morning Routine for Good Health: अगर आप स्वस्थ्य रहकर लंबा जीना चाहते हैं तो अपनी आदतों में कुछ बदलाव लाएं। यहां हम आपको पांच ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

विज्ञापन
Best morning routine for good health good morning habits for healthy lifestyle
सुबह की वो 5 आदतें, जो बढ़ा सकती हैं आपकी उम्र - फोटो : Adobe Stock
Best Morning Routine for Good Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग लंबे समय तक स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए सिर्फ दवाइयों या इलाज पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं होता। असल में हमारी रोजमर्रा की आदतें ही हमारी सेहत और उम्र दोनों को प्रभावित करती हैं। छोटी-छोटी लाइफस्टाइल चेंजेस अपनाकर न सिर्फ बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि जीवन को ज्यादा ऊर्जावान और खुशहाल भी बनाया जा सकता है।


अगर आप भी अपनी लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो अभी से कुछ जरूरी बदलाव करना शुरू करें। यहां हम आपको पांच ऐसी आसान लेकिन असरदार आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको हर सुबह अपना लेना चाहिए। इन पांच आदतों को अपनाने के बाद आपका जीवन काफी हद तक बदल जाएगा और इसका आपके स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ेगा।

 
Trending Videos
Best morning routine for good health good morning habits for healthy lifestyle
सुबह की वो 5 आदतें, जो बढ़ा सकती हैं आपकी उम्र - फोटो : adobe
1. सुबह जल्दी उठें
 
  • सुबह जल्दी उठना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एक हेल्दी रूटीन की शुरुआत है। 
  • इससे आपका शरीर प्राकृतिक सर्केडियन रिदम के अनुसार काम करता है।
  • सुबह जल्दी उठने से शरीर ऊर्जा से भरपूर रहता है और आपका फोकस भी क्लीयर रहता है। 
  • जल्दी उठने से आपको बिना भागदौड़ के दिन की योजना बनाने का समय मिलता है, जिससे मानसिक तनाव भी कम होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best morning routine for good health good morning habits for healthy lifestyle
सुबह की वो 5 आदतें, जो बढ़ा सकती हैं आपकी उम्र - फोटो : Adobe stock
2. खाली पेट पानी पिएं
 
  • सुबह उठकर पानी पीना शरीर को अंदर से एक्टिव करता है। 
  • रातभर की डिहाइड्रेशन को सुबह का एक गिलास पानी खत्म करता है।
  • इसको पीने से पाचन तंत्र सही होता है। 
  • अगर आप गुनगुना पानी पीते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
  • ये आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। 
  • ये आदत स्किन और किडनी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है।

 
Best morning routine for good health good morning habits for healthy lifestyle
सुबह की वो 5 आदतें, जो बढ़ा सकती हैं आपकी उम्र - फोटो : Adobe Stock
3. हल्का व्यायाम या योग करें
 
  • सुबह का व्यायाम शरीर को दिनभर के लिए एनर्जी देता है।
  •  योग, स्ट्रेचिंग, वॉक या हल्की एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • इसकी वजह से ही आपके मसल्स एक्टिव होते हैं।
  •  इससे न सिर्फ शारीरिक फिटनेस बढ़ती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

 
विज्ञापन
Best morning routine for good health good morning habits for healthy lifestyle
सुबह की वो 5 आदतें, जो बढ़ा सकती हैं आपकी उम्र - फोटो : Adobe Stock
4. हेल्दी नाश्ता करें
 
  • सुबह का नाश्ता आपके शरीर को दिनभर के लिए ऊर्जा देता है। 
  • नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर चीजें शामिल करें। 
  • हेल्दी नाश्ता करने से ओवरईटिंग से बचाव होता है।
  • हेल्दी नाश्ता करने से वजन भी नियंत्रित रहता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed