{"_id":"69b8d6634a1b20e2030c7439","slug":"chaitra-navratri-fasting-rules-in-hindi-tips-for-nine-days-of-navratri-fasting-for-devotees-2026-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri Fasting Rules: नौ दिन व्रत रखने हैं तो इन बातों का ध्यान रखें, वरना गर्मी से बिगड़ेगी तबियत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Chaitra Navratri Fasting Rules: नौ दिन व्रत रखने हैं तो इन बातों का ध्यान रखें, वरना गर्मी से बिगड़ेगी तबियत
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:12 AM IST
सार
Chaitra Navratri Fasting Rules: अगर आप भी चैत्र नवरात्रि में पूरे नौ दिन व्रत रखने जा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। वरना नवरात्रि के समापन तक आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
नवरात्रि व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : अमर उजाला
Chaitra Navratri Fasting Rules: चैत्र नवरात्रि का इंतजार हिंदू धर्म के लोगों को सालभर रहता है। इसी क्रम में इस साल 19 मार्च से नवरात्रि शुरू हो रही है, जिसके पूरे नौ दिन माता की पूजा की जाती है और लोग इन नौ दिन व्रत-उपवास रखते हैं। पर कई लोग नौ दिन के व्रत के दौरान बीमार पड़ जाते हैं। ]
Trending Videos
नवरात्रि व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : Adobe
संतुलित आहार लें
- व्रत के दौरान संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है।
- इसमें फल, सब्ज़ियां, साबुत अनाज और दूध जैसी चीज़ें शामिल करें।
- केवल फल और पानी पर निर्भर रहने से शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
- हमेशा ध्यान रखें कि हल्का और सुपाच्य भोजन व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्रि व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : Adobe stock
पानी है सबसे अहम
- अक्सर लोग पानी पीना भूल जाते हैं लेकिन व्रत के दौरान पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।
- पूरे दिन में कम से कम 6-8 गिलास पानी पीएं, ताकि डिहाइड्रेशन और कमजोरी से बचा जा सके।
- ये विशेष रूप से चैत्र नवरात्रि व्रत के दौरान महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान गर्मी होने लगती है।
नवरात्रि व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : instagram
तली-भुनी चीजों से बचें
- व्रत के दौरान अक्सर लोग तला-भुना खाने लगते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए।
- व्रत के दौरान फलाहार खाएं लेकिन भारी और तली-भुनी चीज़ों से बचें।
- ज्यादा मसालेदार भोजन या तेलीय पदार्थों का सेवन व्रत में पेट की परेशानी बढ़ा सकता है।
- हल्का भोजन, जैसे उबली सब्ज़ियां, फल और साबुत अनाज, शरीर को पोषण देते हैं और व्रत को आरामदायक बनाते हैं।
विज्ञापन
नवरात्रि व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : Freepik.com
पूरी नींद लें
- व्रत के दौरान आराम और नींद का ध्यान रखना भी जरूरी है।
- इसलिए पर्याप्त नींद लें और पूजा या व्रत के दौरान थकान महसूस होने पर हल्का विश्राम करें।
- इससे शरीर और मन दोनों तरोताजा रहते हैं।
कमेंट
कमेंट X