सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tip: खराब नींद से लेकर बिगड़े पाचन तक, शरीर के ये 5 संकेत बताते हैं कि 'कुछ गड़बड़ है'

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 17 Mar 2026 09:51 AM IST
सार

Health Tips: हर किसी को ये समझने की जरूरत है कि आपका शरीर पूरी तरह से बीमार होने के पहले कुछ संदेश देता है। अगर आपने ये संदेश समझ लिए तो आपको ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन
health tips Common symptoms of any disease in human body in hindi
शरीर के 5 चेतावनी संकेत जो हर किसी को पता होने चाहिए - फोटो : अमर उजाला
Health Tips: हमारा शरीर हमारी सेहत का सबसे बड़ा संकेतक होता है। अक्सर हम छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि ये संकेत हमारे शरीर की गहरी जरूरतों और चेतावनी का हिस्सा हो सकते हैं। 


कई बार तो ये संकेत सिर्फ किसी छोटी दिक्कत नहीं, बल्कि किसी गंभीर बीमारी की प्रारंभिक चेतावनी भी हो सकते हैं। समय पर इन्हें पहचानकर हम बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं। 

यदि आप अपने शरीर के इन संकेतों को समझना सीख लें, तो आप न केवल अपनी सेहत को सुधार सकते हैं, बल्कि गंभीर रोगों से भी बच सकते हैं। इस लेख में हम ऐसे पांच प्रमुख संकेतों पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जो बताते हैं कि आपके शरीर में कुछ गड़बड़ है।
Trending Videos
health tips Common symptoms of any disease in human body in hindi
शरीर के 5 चेतावनी संकेत जो हर किसी को पता होने चाहिए - फोटो : Freepik.com

पहला संकेत
 
  • सबसे पहले ये बात गांठ बांध लें कि लगातार थकान महसूस होना सिर्फ रोजमर्रा की थकान नहीं होती। 
  • अगर आप पर्याप्त नींद लेने के बाद भी थके हुए महसूस कर रहे हैं, तो ये शरीर में पोषण की कमी का संकेत है।
  • इतना ही नहीं ये एनीमिया, थायरॉइड की समस्या या रक्त संबंधी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है
  • अगर लंबे समय तक थकान बनी रहे तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips Common symptoms of any disease in human body in hindi
शरीर के 5 चेतावनी संकेत जो हर किसी को पता होने चाहिए - फोटो : Adobe stock
दूसरा संकेत
 
  • त्वचा पर अचानक दाने, खुजली, लालिमा या रंग बदलना शरीर की अंदरूनी समस्या की चेतावनी हो सकता है। 
  • ये किसी प्रकार की एलर्जी, विटामिन की कमी, लीवर की समस्या या हार्मोनल असंतुलन के कारण हो सकता है।
  • ऐसे में त्वचा की नियमित सफाई और मॉइस्चराइजिंग करना, एलर्जिक पदार्थों और हानिकारक केमिकल से बचना जरूरी है।
  • ऐसी दिक्कत में विटामिन A, C और E युक्त आहार लेना लाभकारी होता है। 
  • अगर समस्या लगातार बनी रहे, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना ज़रूरी है।

 
health tips Common symptoms of any disease in human body in hindi
शरीर के 5 चेतावनी संकेत जो हर किसी को पता होने चाहिए - फोटो : freepik
तीसरा संकेत
 
  • बिना डाइट या एक्सरसाइज के वजन बढ़ना या घटना शुगर, थायरॉइड या हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकता है। 
  • अचानक वजन घटना कभी-कभी गंभीर रोग जैसे कैंसर या डायबिटीज की ओर भी इशारा करता है। 
  • वजन ट्रैक करना और किसी भी असामान्य बदलाव को नोट करना, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाना मदद करता है। 
  • लंबे समय तक असामान्य वजन परिवर्तन होने पर डॉक्टर से हार्मोन और ब्लड टेस्ट कराना ज़रूरी है।

 
विज्ञापन
health tips Common symptoms of any disease in human body in hindi
शरीर के 5 चेतावनी संकेत जो हर किसी को पता होने चाहिए - फोटो : Adobe Stock
चौथा संकेत
 
  • अगर आपको नींद नहीं आती और आप पूरी रात करवट बदलते हैं तो इसे भी गंभीर तरह से लें।
  • ये दिक्कत मानसिक स्वास्थ्य, स्ट्रेस या हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकती है। 
  • नींद न आने से मानसिक तनाव बढ़ता है और ऊर्जा कम हो जाती है। 
  • लगातार नींद की समस्या होने पर डॉक्टर से नींद विशेषज्ञ से परामर्श लेना ज़रूरी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed