सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Eid Speical Kimami Sewai Recipe in Hindi Meethi Seviyan Banane Ka Tarika

Kimami Sewai Recipe: ईद की दावत को बनाएं खास, इस रेसिपी से किमामी सिवई को दें अलग स्वाद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 21 Mar 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Meethi Seviyan Banane Ka Tarika: किमामी सिवई एक शाही मिठाई है जो सेवई, दूध, मेवा और चीनी से बनाई जाती है। इसे धीमी आंच पर पकाकर गाढ़ा और रिच बनाया जाता है। ईद पर यह खास डेजर्ट मेहमानों को जरूर पसंद आता है।

Eid Speical Kimami Sewai Recipe in Hindi Meethi Seviyan Banane Ka Tarika
शाही किमामी सिवई की रेसिपी - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार

Kimami Sewai Ki Recipe: आज ईद है। यह त्योहार बिना मीठे के अधूरा लगता है और जब बात मिठाई की हो तो किमामी सिवई का नाम सबसे ऊपर आता है। यह पारंपरिक डिश अपने रिच स्वाद और खुशबू के लिए जानी जाती है। अगर आप इस ईद कुछ खास और शाही बनाना चाहते हैं, तो किमामी सिवई एक परफेक्ट रहेगी।

Trending Videos


इस ईद अपने घर पर किमामी सिवई बनाकर त्योहार की मिठास को और बढ़ाएं। यह आसान रेसिपी आपके मेहमानों को जरूर पसंद आएगी और आपकी दावत को बना देगी खास और यादगार।
विज्ञापन
विज्ञापन



किमामी सिवई बनाने के लिए सामग्री 

  • 1 कप सेवई

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध

  • 1/2 कप चीनी

  • 2 टेबलस्पून घी

  • 8-10 काजू, कटे हुए

  • 8-10 बादाम, कटे हुए

  • 1 टेबलस्पून किशमिश

  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर

  • 1-2 चम्मच खोया (वैकल्पिक)

  • केसर 

Eid Special Recipe: ईद पर मेहमानों को खिलाएं स्पेशल लाल मिर्च कोरमा, उंगलियां चाटते रह जाएंगे!


किमामी सिवई की बनाने की विधि 

स्टेप 1- कढ़ाई में घी गर्म करें।सेवई डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
स्टेप 2- एक पैन में दूध उबालें। उसे धीमी आंच पर थोड़ा गाढ़ा होने दें।
स्टेप 3- भुनी हुई सेवई को दूध में डालें। 8-10 मिनट तक पकाएं।
स्टेप 4- अब चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 5- काजू, बादाम, किशमिश डालकर 5 मिनट और पकाएं। चाहें तो खोया डालकर और रिच बना सकते हैं।


आप इसे गर्म या ठंडी दोनों तरह से सर्व कर सकते हैं। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
 

Eid 2026: ईद पर बनाएं स्पंजी दही भल्ले, नोट कर लें मुंह में घुलने वाली आसान रेसिपी


खास टिप्स 

  • सेवई को ज्यादा न भूनें, वरना स्वाद कड़वा हो सकता है।
  • दूध को धीमी आंच पर पकाएं ताकि क्रीमी टेक्सचर मिले।
  • शाही स्वाद के लिए थोड़ा गुलाब जल या केवड़ा जल डाल सकते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed