सब्सक्राइब करें

Health Tip: वजन के साथ-साथ ब्लड शुगर तक बढ़ा सकते हैं ये फल! रात में भूल से भी न खाएं

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 24 Mar 2026 12:28 PM IST
सार

These Fruits Never Consume At Night: अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत हमेशा अच्छी बनी रहे तो रात के समय कुछ फल खाने से बचें। 

विज्ञापन
5 fruits that you should never consume at night kaun se fal raat ko nahin khane chahie
रात में कौन से फल नहीं खाने चाहिए? - फोटो : Adobe
These Fruits Never Consume At Night: स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना हर किसी की इच्छा होती है। इसके लिए सही समय पर सही भोजन करना बहुत जरूरी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रात के समय खाने की आदतें हमारी सेहत पर बड़ा असर डालती हैं। 


कई लोग रात में फल खाने को हेल्दी मानते हैं, लेकिन कुछ फल रात में खाने से नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। सुनने में ये अजीब लगेगा लेकिन ये हकीकत है कि रात को शरीर की पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और कुछ फलों में मौजूद शुगर, एसिड या फाइबर नींद और पाचन पर असर डाल सकते हैं। 

ऐसे फल जो रात में खाने से बचने चाहिए, उनके नियमित सेवन से वजन बढ़ना, एसिडिटी, नींद में परेशानी और पाचन समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें रात में खाने से बचना चाहिए और इनके नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं।

 
Trending Videos
5 fruits that you should never consume at night kaun se fal raat ko nahin khane chahie
रात में कौन से फल नहीं खाने चाहिए? - फोटो : Freepik.com
संतरा

संतरा विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। पर, रात के समय संतरा खाने से इसके एसिडिटी प्रभाव के कारण पेट में जलन, सीने में खराश और एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है। विशेष रूप से जो लोग गैस्ट्रिक या अल्सर जैसी समस्या से पीड़ित हैं, उनके लिए यह और भी नुकसानदेह हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 fruits that you should never consume at night kaun se fal raat ko nahin khane chahie
रात में कौन से फल नहीं खाने चाहिए? - फोटो : Freepik
आम

आम स्वाद में मीठा और पौष्टिक होता है, लेकिन इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है। रात में खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकती है। यह डायबिटीज रोगियों के लिए जोखिम बढ़ाता है और लंबे समय तक वजन बढ़ने में योगदान कर सकता है।

 
5 fruits that you should never consume at night kaun se fal raat ko nahin khane chahie
रात में कौन से फल नहीं खाने चाहिए? - फोटो : Freepik.com
सेब

सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। रात में सेब खाने से पाचन धीमा हो जाता है, जिससे गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, सेब का शुगर स्तर रात में शरीर में जमा हो सकता है।

 
विज्ञापन
5 fruits that you should never consume at night kaun se fal raat ko nahin khane chahie
रात में कौन से फल नहीं खाने चाहिए? - फोटो : इंस्टाग्राम
पपीता

पपीता पाचन के लिए हल्का और फायदेमंद माना जाता है, लेकिन रात में सेवन करने पर शरीर की शुगर लेवल अचानक बढ़ सकती है। इसके कारण नींद में खलल और मेटाबॉलिज्म में असंतुलन हो सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed