बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brain Health: अखरोट या बादाम, कौन बनाता है दिमाग को सबसे ज्यादा तेज?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 31 Mar 2026 08:00 PM IST
सार

अखरोट और बादाम में ऐसा क्या है जो इसे ब्रेन हेल्थ के लिए सबसे आवश्यक माना जाता है और इनमें से सबसे लाभकारी कौन सा नट्स है, आइए इस बारे में जानते हैं।
 

विज्ञापन
walnuts vs almonds for brain health which one is best know brain ko healthy kaise banaye
ब्रेन को कैसे हेल्दी रखें? - फोटो : Freepik.com

हमारे शरीर की सारी गतिविधियां, जैसे कब क्या करना है, क्या खाना है, कब सतर्क हो जाना है? ये सबकुछ दिमाग कंट्रोल करता है। ऐसे में ब्रेन को हेल्दी रखना हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि इसके लिए लाइफस्टाइल और खानपान दोनों में सुधार करना आवश्यक है। 



कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि ब्रेन हेल्थ के लिए अखरोट ज्यादा फायदेमंद हैं तो कुछ कहते हैं बादाम सबसे ज्यादा जरूरी है। वैसे तो दोनों ही ड्राई फ्रूट्स दिमाग के लिए  लाभकारी माने जाते हैं, लेकिन इनके गुण थोड़े अलग हैं।

ऐसे में सवाल ये है कि ब्रेन हेल्थ के लिए सबसे लाभकारी कौन सा है, आइए इस बारे में जान लेते हैं। 

Trending Videos
walnuts vs almonds for brain health which one is best know brain ko healthy kaise banaye
अखरोट खाने के फायदे - फोटो : freepik.com

अखरोट खाना मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

अखरोट और बादाम संज्ञानात्मक क्षमता में कमी और न्यूरोडीजेनेरेटिव समस्याओं को कम करने वाले एजेंट होते हैं। बच्चों को नट्स जरूर देने चाहिए, जिससे उनमें मानसिक विकास को बेहतर किया जा सके।

स्पेन के शोधकर्ताओं ने किशोरों पर इसके प्रभाव को जानने के लिए अध्ययन किया गया, जिसके अनुसार जो लड़के और लड़कियां दिन में मुट्ठी भर या सप्ताह में कम से कम तीन बार अखरोट खाते हैं उनमें ध्यान केंद्रित करने सहित संज्ञानात्मक क्षमताओं में काफी सुधार हो सकता है।

अध्ययन में क्या पता चला?

ईक्लिनिकल मेडिसिन जर्नल में इसकी रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। 
 

  • टीम ने 11 से 16 वर्ष की आयु के 700 छात्रों को शामिल किया। समूह को प्रतिदिन 30 ग्राम अखरोट छह महीने तक रोजाना सेवन करने के लिए कहा गया। टीम ने पाया कि जिन किशोरों ने कम से कम 100 दिनों तक अखरोट खाया उनके ध्यान केंद्रित करने में वृद्धि हुई।
  • वहीं जिन किशोरों को अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) के लक्षण थे, उनके व्यवहार में काफी सुधार भी हुआ।


इसके आधार पर शोधकर्ताओं ने पाया कि मस्तिष्क की सेहत को ठीक रखने और न्यूरोसाइकोलॉजिकल कार्यों में सुधार के लिए अखरोट का सेवन काफी लाभकारी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
walnuts vs almonds for brain health which one is best know brain ko healthy kaise banaye
अखरोट क्यों लाभकारी है? - फोटो : freepik.com

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

प्रमुख शोधकर्ता जोर्डी जुलवेज कहते हैं, अखरोट अल्फा-लिनोलेनिक फैटी एसिड (ALA) से भरपूर होते हैं, यह एक प्रकार का ओमेगा-3 है जो मस्तिष्क के विकास में भूमिका निभाता है।

किशोरावस्था में शरीर में कई तरह के हार्मोनल परिवर्तन होते हैं, जिसका असर मस्तिष्क पर भी देखा जाता है। इस दौरान अखरोट का सेवन करना काफी लाभकारी हो सकता है। ध्यान केंद्रित करने से लेकर मस्तिष्क से संबंधित विकारों को कम करने में इसके लाभ देखे गए हैं।

walnuts vs almonds for brain health which one is best know brain ko healthy kaise banaye
बादाम खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com

अखरोट या बादाम, कौन अधिक फायदेमंद?

शोधकर्ता मानते हैं कि अखरोट और बादाम दोनों मस्तिष्क के लिए लाभकारी हैं, कौन ज्यादा फायदेमंद है यह व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति की जरूरत और जरूरतों पर निर्भर करता है।

अन्य नट्स की तुलना में, अखरोट दो गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं, जो संज्ञानात्मक गिरावट को कम करने में लाभकारी हैं। दूसरी ओर, बादाम में कैल्शियम, विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और स्वस्थ वसा प्रदान के लिए फायदेमंद हैं। आहार में इन दोनों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए।



--------------
स्रोत: 
Effects of daily almond consumption for six months on cognitive measures in healthy middle-aged to older adults: a randomized control trial


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed