सब्सक्राइब करें

Symptoms of Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर के 5 बड़े लक्षण, जिन्हें महिलाएं अक्सर इग्नोर कर देती हैं!

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 02 Apr 2026 10:59 AM IST
सार

Symptoms of Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों को महिलाएं अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
early symptoms of breast cancer in females in hindi breast cancer ke lakshan
ब्रेस्ट कैंसर के 5 बड़े लक्षण - फोटो : Adobe stock
Symptoms of Breast Cancer:  ब्रेस्ट महिलाओं में होने वाली सबसे आम और गंभीर बीमारियों में से एक है, लेकिन इसके शुरुआती लक्षण अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। बदलती लाइफस्टाइल, हार्मोनल बदलाव और जागरूकता की कमी इसके मामलों को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं अपने शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को गंभीरता से लें। 


कई बार महिलाएं अपनी त्वचा में दिखने वाले इन बदलावों को सामान्य समझकर टाल देती हैं, जो आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शुरुआती स्टेज में इस बीमारी के संकेत बहुत हल्के होते हैं, इसलिए जागरूकता की कमी के कारण समय पर पहचान नहीं हो पाती।

अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो इसका इलाज संभव है और मरीज पूरी तरह स्वस्थ भी हो सकती है। इस लेख में हम आपको ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Trending Videos
early symptoms of breast cancer in females in hindi breast cancer ke lakshan
ब्रेस्ट कैंसर के 5 बड़े लक्षण - फोटो : Adobe stock

1. ब्रेस्ट में गांठ
 
  • ब्रेस्ट या अंडरआर्म में किसी तरह की कठोर गांठ महसूस होना इस बीमारी का सबसे सामान्य संकेत माना जाता है। 
  • यह गांठ कई बार दर्द रहित होती है, इसलिए महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं। 
  • हालांकि हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन लंबे समय तक बनी रहने वाली गांठ की जांच जरूरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
early symptoms of breast cancer in females in hindi breast cancer ke lakshan
ब्रेस्ट कैंसर के 5 बड़े लक्षण - फोटो : Adobe stock
2. ब्रेस्ट के आकार में बदलाव
 
  • अगर अचानक एक ब्रेस्ट का आकार बदलने लगे या उसमें सूजन, भारीपन या असमानता महसूस हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। 
  • यह अंदरूनी बदलाव का संकेत हो सकता है।
  • ऐसा होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।

 
early symptoms of breast cancer in females in hindi breast cancer ke lakshan
ब्रेस्ट कैंसर - फोटो : Adobe Stock
3. त्वचा में बदलाव
 
  • ब्रेस्ट की त्वचा पर गड्ढे पड़ना, लालिमा आना या त्वचा का मोटा होना भी चेतावनी संकेत हो सकते हैं। 
  • कुछ मामलों में त्वचा संतरे के छिलके जैसी दिखने लगती है, जो एक गंभीर लक्षण माना जाता है।

 
विज्ञापन
early symptoms of breast cancer in females in hindi breast cancer ke lakshan
ब्रेस्ट कैंसर के 5 बड़े लक्षण - फोटो : Adobe Stock
4. निप्पल में बदलाव
 
  • निप्पल का अंदर की ओर धंसना या उससे खून या किसी तरह का तरल निकलना असामान्य स्थिति है। 
  • ये संक्रमण भी हो सकता है, लेकिन कई बार यह कैंसर का शुरुआती संकेत भी होता है, इसलिए तुरंत जांच जरूरी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed