सब्सक्राइब करें

Seeds Avoid in Summer: गर्मियों में इन 5 सीड्स का सेवन बिलकुल न करें, वरना पाचन बिगड़ेगा और लगेगी गर्मी!

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 06 Apr 2026 12:03 PM IST
सार

Seeds Avoid in Summer: आजकल लोग अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि गर्मी के मौसम में आपको किन सीड्स के सेवन से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
Seeds Avoid in summer in hindi which seeds not good in summer season disprj
गर्मियों में इन 5 सीड्स का सेवन बिलकुल न करें - फोटो : अमर उजाला
Seeds Avoid in Summer: गर्मी के मौसम में सेहत का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में शरीर जल्दी थकता है और कई बार पाचन संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। 


ऐसे में सेहत के प्रति जागरूक लोग खास तौर पर इस बात का ध्यान रखते हैं कि वे अपने आहार में ऐसी चीजें शामिल करें हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाएं और हेल्दी भी रहें।  इसके लिए वो तमाम तरह के सीड्स या बीज का सेवन शुरू कर देते हैं।

पर, आपको ये समझना और जानना चाहिए कुछ सीड्स ऐसे होते हैं जिनका सेवन गर्मी के मौसम में नुकसानदायक हो सकता है। ये सीड्स शरीर में गर्मी बढ़ा सकते हैं या पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं।

इसलिए जानना जरूरी है कि कौन-कौन से सीड्स से इस मौसम में परहेज करना चाहिए, ताकि आप स्वस्थ और फिट रह सकें। इस लेख में हम आपको गर्मी में बचने वाले सीड्स और उनके कारणों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
 
Trending Videos
Seeds Avoid in summer in hindi which seeds not good in summer season disprj
गर्मियों में इन 5 सीड्स का सेवन बिलकुल न करें - फोटो : Freepik.com
चिया सीड्स
 
  • चिया सीड्स शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। 
  • गर्मी में अत्यधिक सेवन करने से यह पाचन तंत्र पर बोझ डाल सकते हैं।
  • इसकी वजह से पेट में सूजन या गैस की समस्या पैदा कर सकते हैं। 
  • गर्मी में सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Seeds Avoid in summer in hindi which seeds not good in summer season disprj
गर्मियों में इन 5 सीड्स का सेवन बिलकुल न करें - फोटो : Freepik.com
कद्दू के बीज
 
  • कद्दू के बीज में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भरपूर होते हैं, लेकिन ये शरीर की गर्मी बढ़ा सकते हैं। 
  • गर्मियों में इन्हें अधिक मात्रा में खाने से पसीना अधिक आ सकता है और शरीर जल्दी थक सकता है।

 
Seeds Avoid in summer in hindi which seeds not good in summer season disprj
गर्मियों में इन 5 सीड्स का सेवन बिलकुल न करें - फोटो : Adobe Stock
तिल  
 
  • तिल कैल्शियम और मिनरल्स के अच्छे स्रोत हैं, लेकिन ये शरीर में गर्माहट बढ़ाते हैं। 
  • अगर आप गर्मी में इसका सेवन कर रहे हैं तो मात्रा का ध्यान अवश्य करें।

 
विज्ञापन
Seeds Avoid in summer in hindi which seeds not good in summer season disprj
गर्मियों में इन 5 सीड्स का सेवन बिलकुल न करें - फोटो : freepik
अलसी के बीज
 
  • अलसी में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। 
  • अधिक मात्रा में खाने से पाचन में समस्या, पेट दर्द या दस्त की समस्या हो सकती है। 
  • गर्मियों में इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed