सब्सक्राइब करें

Health Tips: बनी रहती है थकान-कमजोरी और कोलेस्ट्रॉल भी रहता है हाई? डाइट में इस बदलाव से मिलेगा लाभ

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 05 Apr 2026 07:37 PM IST
सार

मखाना और मूंगफली दोनों ही ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इसका साथ में सेवन करने से संपूर्ण शरीर को लाभ मिलता है। भुनी हुई मूंगफली और मखाना साथ में खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। मूंगफली और मखाना दोनों में ही लो कैलोरी होती है।

विज्ञापन
peanut and makhana nutritional benefits what to eat to get rid of weakness
थकान-कमजोरी के कारण - फोटो : Freepik.com

क्या आपको भी अक्सर थकान-कमजोरी बनी रहती है, कुछ भी काम करने का मन नहीं करता, शरीर में लगातार दर्द बना रहता है, ये सभी स्थितियां सीधा संकेत करती हैं कि आपकी डाइट गड़बड़ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जब आहार से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण नहीं मिल रहा होता है तो इसका असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है। 



थकान-कमजोरी और अक्सर शरीर में दर्द बना रहना प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी12 और हेल्दी फैट्स की कमी का संकेत हो सकता है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, संतुलित आहार लेने से ऊर्जा स्तर बेहतर होता है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं। ऐसे में सभी लोगों के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट पर खास ध्यान दें।

हमारे आहार में कई ऐसी चीजें हैं जो सस्ती होने के साथ पौष्टिकता से भरपूर होती हैं। मखाना और मूंगफली जैसे साधारण से लगने वाले स्नैक्स पोषण का बड़ा खजाना हो सकते हैं।

Trending Videos
peanut and makhana nutritional benefits what to eat to get rid of weakness
मखाना-मूंगफली बहुत फायदेमंद - फोटो : Adobe Stock

पोषक तत्वों की कमी से बढ़ सकती हैं दिक्कतें

आहार विशेषज्ञ पूजा शर्मा कहती हैं, शरीर में कमजोरी होने का मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी है। आयरन की कमी से एनीमिया होता है, जिससे थकान और चक्कर आते हैं। प्रोटीन की कमी से मांसपेशियां कमजोर होती हैं। विटामिन बी12 और डी की कमी भी लगातार थकान का कारण बनती है। इसलिए इन सभी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को आहार में शामिल करना जरूरी हो जाता है।

मखाना और मूंगफली सभी लोगों के लिए अच्छा विकल्प है। डायबिटीज वाले भी इसके सेवन से लाभ पा सकते हैं।

मखाना और मूंगफली

आहार विशेषज्ञ बताती हैं, मखाना-मूंगफली में वे सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर में पर्याप्त ऊर्जा बना रखने में मददगार हो सकते हैं। 

  • मखाना  प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह लो कैलोरी के साथ लो फैट वाला स्नैक है, जो वजन कंट्रोल करते हुए ऊर्जा देता है। 
  • मूंगफली में उच्च गुणवत्ता का प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, आयरन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाए जाते हैं। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और तुरंत ऊर्जा देने में मदद करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
peanut and makhana nutritional benefits what to eat to get rid of weakness
मखाना खाने से क्या फायदे होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

शरीर को चुस्त-फुर्त रखने के लिए  मखाना और मूंगफली

डायटीशियन पूजा कहती हैं, मखाना और मूंगफली दोनों ही ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इसका साथ में सेवन करने से संपूर्ण शरीर को लाभ मिलता है। भुनी हुई मूंगफली और मखाना साथ में खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। मूंगफली और मखाना दोनों में ही लो कैलोरी होती है। इनमें प्रोटीन और कैल्शियम भी होते हैं, जो वजन को कम करने में मदद करते है। 

मूंगफली में मोनो अनसेचुरेटेड फैट्स और पॉली अनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और इससे कार्डियोवस्कुलर हेल्थ में सुधार आता है। 

peanut and makhana nutritional benefits what to eat to get rid of weakness
कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट और हार्ट हेल्थ - फोटो : Adobe Stock

हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

मखाना खाने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इन दोनों का साथ में सेवन करने से दिल मजबूत होता है और हृदय रोग का खतरा कम होता है। 
 

  • मखाने में भरपूर फाइबर होता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर कम होता है डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में मखाने के साथ मूंगफली भी खा सकते हैं। 
  • इनका साथ में सेवन से हड्डियों को कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस मिलता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।
  • मूंगफली में विटामिन-ई होता है। वहीं मखाना भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इन दोनों का साथ में सेवन करने से त्वचा और बाल सेहतमंद रहते हैं। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed