सब्सक्राइब करें

World Health Day 2026: बच्चे को मजेदार तरीके से सिखाना है योग? ये कहानी आएगी काम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 06 Apr 2026 01:15 PM IST
सार

Yoga For Kids: बच्चों को योग सिखाने का सबसे आसान तरीका है कहानी के जरिए सीखाना। जंगल की मजेदार कहानी में बच्चे जानवरों की नकल करते हुए सिंहासन, ताड़ासन जैसे योगासन आसानी से सीख सकते हैं।

विज्ञापन
World Health Day 2026 Animal Yoga For Kids in Hindi
बच्चे के लिए योग - फोटो : Amar ujala AI

Animal Yoga Tips: आज के समय में बच्चों का स्क्रीन टाइम तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे उनकी शारीरिक गतिविधियां कम हो रही हैं। ऐसे में योग एक बेहतरीन तरीका है जो न सिर्फ बच्चों को एक्टिव बनाता है बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास में भी मदद करता है। लेकिन बच्चों को सीधे-सीधे योग सिखाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि वे जल्दी बोर हो जाते हैं।

स्टोरी योगा एक शानदार तरीका बनकर सामने आता है। इसमें योग को एक मजेदार कहानी के साथ जोड़ा जाता है, जिससे बच्चे खेल-खेल में योग सीखते हैं और उसे एन्जॉय भी करते हैं। खासकर जब कहानी में रोमांच, जानवर और जंगल जैसी चीजें हों, तो बच्चों की रुचि और भी बढ़ जाती है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर हम आपके लिए एक ऐसी ही मजेदार जंगल स्टोरी लेकर आए हैं, जिसमें बच्चा अलग-अलग जानवरों से मिलता है और हर मोड़ पर एक नया योगासन सीखता है। यह तरीका न केवल बच्चों को फिट रखेगा बल्कि उन्हें योग से जोड़ने का एक मजेदार अनुभव भी देगा।

Trending Videos
World Health Day 2026 Animal Yoga For Kids in Hindi
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala

जंगल की सैर और ताड़ासन 

 

एक दिन छोटा बच्चा जंगल की सैर पर निकलता है। चारों ओर ऊंचे-ऊंचे पेड़ देखकर वह खुद भी पेड़ जैसा बनने की कोशिश करता है। यहां बच्चा ताड़ासन (Tree Pose) करता है। इसके लिए वह सीधे खड़े होकर हाथ ऊपर उठाए और शरीर को स्ट्रेच करें। यह आसन बच्चों की लंबाई और बैलेंस सुधारने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Health Day 2026 Animal Yoga For Kids in Hindi
सिंहासन - फोटो : Adobe

शेर से मुलाकात और सिंहासन 

 

आगे बढ़ते ही बच्चे की मुलाकात एक जोर से दहाड़ते शेर से होती है। वह डरता नहीं, बल्कि शेर की तरह दहाड़ने लगता है। अब यहां बच्चा सिंहासन (Lion Pose) करता है। इसके लिए वह घुटनों के बल बैठ जाए। जीभ बाहर निकाले और जोर से "हाआ" करे। सिंहासन का अभ्यास आत्मविश्वास बढ़ाता है और गले के लिए अच्छा होता है। श्वसन क्षमता में सुधार लाता है औऱ मांसपेशियों के खिंचाव से चेहरे पर ग्लो आता है।

World Health Day 2026 Animal Yoga For Kids in Hindi
भुजंगासन - फोटो : Freepik

सांप की तरह भुजंगासन 

 

जंगल में रेंगते हुए एक सांप को देखकर बच्चा भी जमीन पर लेटकर उसकी तरह ऊपर उठता है। भुजंगासन (Cobra Pose) का अभ्यास करने के लिए पेट के बल लेटें। हाथों के सहारे शरीर ऊपर उठाएं। यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है।

विज्ञापन
World Health Day 2026 Animal Yoga For Kids in Hindi
मलासन - फोटो : Adobe

मेंढक के साथ मालासन 

 

थोड़ी दूर एक मेंढक उछलता-कूदता नजर आता है। बच्चा भी उसकी तरह बैठकर उछलने की कोशिश करता है। मालासन (Frog Pose) करने के लिए बच्चा नीचे बैठें। घुटनों को मोड़ें और बैलेंस बनाएं। यह आसन पैरों को मजबूत करता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed