सब्सक्राइब करें

Yoga For Weight Loss: पसीना बहाओ, वजन घटाओ! गर्मियों में करें ये 7 असरदार योगासन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 04:37 PM IST
सार

गर्मियों में वजन घटाने के लिए सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, नौकासन, कपालभाति और धनुरासन जैसे योगासन बेहद प्रभावी होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं, कैलोरी बर्न करते हैं और शरीर को फिट रखते हैं।

विज्ञापन
Summer Fitness Tips Belly Fat Yoga For Weight Loss in Hindi Disprj
वजन कम करने के तरीके - फोटो : Freepik

Garmi Me Weight Loss Kaise Kare: गर्मियों का मौसम आते ही हम सभी का मन करता है कि हम फिट और स्लिम दिखें, लेकिन चिलचिलाती धूप और उमस में जिम जाकर भारी वर्कआउट करना किसी चुनौती से कम नहीं लगता। क्या आप जानते हैं कि बिना जिम जाए, घर की ठंडक में सिर्फ 20-30 मिनट योगासन (Yoga for Weight Loss) करके आप अपना जिद्दी बेली फैट मक्खन की तरह पिघला सकते हैं?

योग न केवल आपके शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि गर्मियों में आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज कर देता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि योग सिर्फ शांति के लिए है, लेकिन सूर्य नमस्कार, फलकासन और त्रिकोणासन जैसे आसन सीधे आपके कोर और फैट बर्निंग सेल्स पर काम करते हैं। 

अगर आप भी गर्मियों में वजन कैसे घटाना है, इसके जवाब तलाश रहे हैं तो उन टॉप योगासनों और ब्रीदिंग एक्सरसाइज के बारे में जान लीजिए, जो न केवल आपकी कैलोरी बर्न करेंगे बल्कि इस भीषण गर्मी में आपके शरीर को अंदर से ठंडा और ऊर्जावान भी रखेंगे। 
Trending Videos
Summer Fitness Tips Belly Fat Yoga For Weight Loss in Hindi Disprj
पवनमुक्तासन - फोटो : Freepik

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार 12 आसनों का एक सेट है। इसके अभ्यास से पूरे शरीर का वर्कआउट हो जाता है। सूर्य नमस्कार तेजी से कैलोरी बर्न करता है। रोज 10-15 राउंड करें।


पवनमुक्तासन

पवनमुक्तासन को पेट की गैस और कब्ज दूर करने वाला सबसे प्रभावी योगासन माना जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अब अपने घुटनों को धीरे-धीरे उठाकर सीने की ओर लाएं और हाथों से उन्हें पकड़ लें। 

इस स्थिति में गहरी सांस लें और 20-30 सेकंड तक रखें। धीरे-धीरे छोड़ते हुए पैरों को जमीन पर वापस लाएं। यह योगासन पेट और आंत की मांसपेशियों को हल्का दबाव देकर गैस, अपच और कब्ज को कम करने में मदद करता है। नियमित अभ्यास से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की सूजन भी कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Fitness Tips Belly Fat Yoga For Weight Loss in Hindi Disprj
भुजंगासन - फोटो : Freepik

भुजंगासन
 

भुजंगासन रीढ़ और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने वाला एक प्रभावी योगासन है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं, हाथों को कंधों के पास रखें और हथेलियों को जमीन पर टिकाएं। 

अब धीरे-धीरे शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं। सांस को कुछ समय रोकें और महसूस करें कि पेट और रीढ़ की मांसपेशियां खिंच रही हैं। फिर धीरे-धीरे शरीर को नीचे लाएं। भुजंगासन पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करता है, पाचन सुधारता है और कमर दर्द को भी कम करता है।
 

कपालभाति

कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास शरीर को कई फायदे देता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन कम करने में मदद करता है।

Summer Fitness Tips Belly Fat Yoga For Weight Loss in Hindi Disprj
धनुरासन - फोटो : pexel

नौकासन
 

यह आसन पेट की जिद्दी चर्बी घटाने के लिए बेहद प्रभावी है। इस आसन से एब्स और कोर मजबूत होता है। जिन लोगों का पेट निकला हो, वह रोजाना नौकासन का अभ्यास कर सकते हैं।
 

धनुरासन

यह आसन पूरे बैक एरिया को एक्टिव करता है और फैट बर्न में मदद करता है। इसके अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें। हाथों से टखने पकड़ें और शरीर को धनुष की तरह ऊपर उठाएं। इससे बैक फैट तेजी से कम होता है। धनुरासन से शरीर की शेप सुधरती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

विज्ञापन
Summer Fitness Tips Belly Fat Yoga For Weight Loss in Hindi Disprj
उत्कटासन - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

उत्कटासन
 

इस आसन का नाम भले ही साधारण लगे, लेकिन असर गहरा होता है। उत्कटासन के अभ्यास से थाई और ग्लूट्स को ताकत मिलती है। घुटनों को सपोर्ट और पैरों की थकान कम होती है। इसके अभ्यास के लिए घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठें जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों। इस दौरान हाथ ऊपर रखें।

-----------------------------------------
 

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed