{"_id":"69cf496c0d0676f7cd012d3b","slug":"kidney-racket-exposed-dr-rohit-continued-performing-kidney-transplants-while-posing-as-a-specialist-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kidney Racket: डॉ. रोहित बन कोई विशेषज्ञ कर रहा किडनी ट्रांसप्लांट, इन जगहों पर नहीं मिला इस नाम का चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kidney Racket: डॉ. रोहित बन कोई विशेषज्ञ कर रहा किडनी ट्रांसप्लांट, इन जगहों पर नहीं मिला इस नाम का चिकित्सक
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:59 PM IST
सार
डॉ. रोहित बनकर कोई विशेषज्ञ किडनी ट्रांसप्लांट कर रहा था। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली में रोहित नाम का डॉक्टर नहीं मिला। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने छानबीन की। आईएमए और सर्जन एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली और अन्य जिला पुलिस का सहयोग ले रहे हैं।
कानपुर से लेकर दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ समेत अन्य शहरों में डॉ. रोहित बन कोई और ही अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट का खेल कर रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को अब तक हुई जांच में हुई है।
दरअसल पुलिस की टीमें एनसीआर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से नर्सिंगहोम, सरकारी व निजी अस्पताल, क्लीनिक आदि में डॉक्टर की तलाश कर रही हैं। डॉ. रोहित नाम का कोई भी चिकित्सक नहीं मिला है। आईएमए और सर्जन एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सहयोग लिया जा रहा है।
Trending Videos
2 of 12
कानपुर के हैलेट अस्पताल से किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को लखनऊ के लोहिया इंस्टीट्यूट में किया रेफर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आहूजा हॉस्पिटल में अनधिकृत तरीके से हुए किडनी ट्रांसप्लांट में जेल भेजे गए डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा, राजेश कुमार, राम प्रकाश, शिवम अग्रवाल और नरेंद्र सिंह ने पुलिस पूछताछ में डॉ. रोहित का नाम बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
हैलट के सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल से किडनी के मरीज पारूल, आयुष को पीजीआई लखनऊ लेकर जाती एंबुलेंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पारुल तोमर और आयुष ने भी डॉ. रोहित नाम के डॉक्टर की जानकारी दी थी। डॉ. रोहित का नाम साउथ अफ्रीका की महिला अरेबिका के गुर्दा प्रत्यारोपण में भी आया था। पुलिस को उसके मेरठ और नोएडा के नर्सिंगहोम से जुड़े हुए होने की सूचना मिली थी जिस पर अलग अलग टीमें भेजी गईं।
4 of 12
कानपुर के हैलेट अस्पताल से किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को लखनऊ के लोहिया इंस्टीट्यूट में किया रेफर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी पश्चिम एमएम कासिम आबिदी के मुताबिक पिछले दो दिनों में टीम को इस नाम से किसी भी डॉक्टर की जानकारी नहीं मिली है। दोनों टेक्नीशियन के साथ आए यूरोलॉजिस्ट का पता चल गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 12
किडनी ट्रांसप्लांट मामले में गिरफ्तार ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार
- फोटो : पुलिस
डॉ. रोहित के नाम पर संभव है कोई और ही किडनी ट्रांसप्लांट का खेल खेल रहा हो। उसने यह चाल पकड़े जाने से बचने के लिए की हो। डॉ. आहूजा ने बताया था कि सीसीटीवी कैमरों को बंद करने और ट्रांसप्लांट से पूर्व स्टाफ की छुट्टी करने की प्लानिंग डॉ. रोहित ने की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।