सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Kidney Racket Three doctors came from Lucknow three cars left Ahuja Hospital Parvez Saifi reveal secret

Kanpur Kidney Racket: लखनऊ से आए थे तीन डॉक्टर, आहूजा हॉस्पिटल से निकली थीं तीन कारें, परवेज सैफी ने खोले राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 09 Apr 2026 08:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में गिरफ्तार परवेज सैफी ने खुलासा किया है कि 29 मार्च को लखनऊ के एक नामी अस्पताल के डॉक्टर और दो अन्य साथियों ने आहूजा हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया था। वारदात के बाद तीन कारें अलग-अलग शहरों के लिए रवाना हुई थीं।

Kanpur Kidney Racket Three doctors came from Lucknow three cars left Ahuja Hospital Parvez Saifi reveal secret
आहूजा हॉस्पिटल और डॉ. प्रीति आहूजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए लखनऊ से तीन डॉक्टर आए थे। इनमें से एक बड़े और नामी अस्पताल से जुड़ा है, जबकि बाकी दो प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। यह जानकारी मेरठ के डॉ. अफजल के साथी परवेज सैफी ने पुलिस को दी है। उसने बताया है कि 29 मार्च को आहूजा हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर में आठ लोग अंदर गए थे, जिसमें से तीन लखनऊ से आए थे।

Trending Videos

अन्य सभी को बाहर ही रहने के लिए कहा गया था। पुलिस डॉक्टरों की जानकारी जुटा रही है। शहर में हुए किडनी ट्रांसप्लांट में हर गिरफ्तारी के बाद नया मामला सामने आ रहा है। जेल गए आहूजा हॉस्पिटल के स्टाफ शिवम अग्रवाल ने मुदस्सर अली सिद्दीकी को सर्जन बताया था। कहा था कि उसने ही ऑपरेशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओटी के अंदर थे आठ लोग
पुलिस ने ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की। दोनों ने खुलासा किया कि मुदस्सर अली सिद्दीकी ओटी मैनेजर है। पुलिस ने मंगलवार देर रात परवेज सैफी को रावतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। उसने जानकारी दी कि ऑपरेशन थियेटर में किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए अली, कुलदीप सिंह राघव, राजेश कुमार, डॉ. रोहित, डॉ. अफजल के अलावा तीन अन्य लोग गए थे।

परवेज सैफी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
उनमें से एक लखनऊ के बड़े अस्पताल से जुड़ा हुआ है, जबकि दो भी वहां के नर्सिंगहोम के स्टाफ हैं।  डीसीपी पश्चिम एमएम कासिम आबिदी ने बताया कि सैफी ने लखनऊ से तीन लोगों के आने की जानकारी दी है। अभी पुष्टि नहीं हुई है कि कौन से डॉक्टर थे। उनके बारे में और डिटेल जुटाई जा रही है। परवेज सैफी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

कार और उसके मालिक की जानकारी जुटा रही है पुलिस
आहूजा अस्पताल से 29 मार्च की रात को दो नहीं बल्कि तीन कारें निकली थीं। एक कार में अली, कुलदीप सिंह और राजेश कुमार गाजियाबाद गए थे। दूसरी कार मेरठ और तीसरी कार लखनऊ गई थी। लखनऊ के लिए रवाना हुई कार में तीन डॉक्टर सवार थे। पुलिस उस कार और उसके मालिक की जानकारी जुटा रही है। मेरठ के लिए गई कार में डॉ. अफजल, डॉ. रोहित, डॉ. वैभव, डॉ. अमित और परवेज सैफी सवार था।

किडनी ट्रांसप्लांट मामले में रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अलग-अलग पहलुओं पर जांच कराने के साथ साक्ष्य जुटाने के लिए कहा गया है। लखनऊ और एनसीआर में टीमें जांच कर रहीं हैं।  -रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed