सब्सक्राइब करें

Dental Care Tips: इन 4 गलत आदतों से धीरे-धीरे सड़ रहे हैं आपके दांत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 06 Apr 2026 01:54 PM IST
सार

Habits can Damage Your Teeth: हर किसी को ये समझने की जरूरत है कि आपकी ही कुछ आदतों की वजह से आपके दांत धीरे-धीरे सड़न की और बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
tooth care tips these Habits can Damage Your teeth know here in hindi
इन 4 गलत आदतों से धीरे-धीरे सड़ रहे हैं आपके दांत - फोटो : अमर उजाला
Habits can Damage Your Teeth: दांत हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक हैं। मजबूत और स्वस्थ दांत न केवल खाने-पीने में मदद करते हैं, बल्कि मुस्कान को भी खूबसूरत बनाते हैं। फर, क्या आप जानते हैं कि कई बार हमारी रोजमर्रा की आदतें दांतों की सड़न और कैविटी का कारण बन सकती हैं। 


बहुत से लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर समय पर सावधानी नहीं बरती गई तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। इस लेख में हम आपको चार ऐसी आम गलतियों के बारे में बताएंगे, जिनसे दांत धीरे-धीरे खराब होते हैं और जिन्हें बदलकर आप अपनी मुस्कान को स्वस्थ रख सकते हैं।
 
Trending Videos
tooth care tips these Habits can Damage Your teeth know here in hindi
इन 4 गलत आदतों से धीरे-धीरे सड़ रहे हैं आपके दांत - फोटो : Freepik.com
मीठा ज्यादा खाना
 
  • शुगर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे केक, चॉकलेट, कैंडी और मीठे पेय दांतों में बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।
  • ये बैक्टीरिया शुगर को एसिड में बदल देते हैं, जो दांत की एनेमल को धीरे-धीरे खोखला कर देता है।
  • आपकी ये गलती कैविटी का कारण बनती है। 
  • यदि आप मिठाई खाने के बाद ब्रश या माउथवॉश का उपयोग नहीं करते हैं, तो यह समस्या बढ़ सकती है।
  • इसलिए मीठा खाने के बाद तो ब्रश या माउथवॉश का इस्तेमाल अवश्य करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tooth care tips these Habits can Damage Your teeth know here in hindi
इन 4 गलत आदतों से धीरे-धीरे सड़ रहे हैं आपके दांत - फोटो : istock
समय पर ब्रश न करना
 
  • रोजाना कम से कम दो बार ब्रश करना बेहद जरूरी है। 
  • अगर सुबह और रात को ब्रश नहीं किया गया तो दांतों पर प्लाक और टार्टर जम जाता है। 
  • प्लाक बैक्टीरिया का घर बन जाता है, जिससे मसूड़ों में सूजन, बदबू और कैविटी की संभावना बढ़ जाती है।
  • इसलिए दिन में दो बार ब्रश अवश्य करें। 

 
tooth care tips these Habits can Damage Your teeth know here in hindi
इन 4 गलत आदतों से धीरे-धीरे सड़ रहे हैं आपके दांत - फोटो : Freepik.com
फ्लॉस न करना
 
  • भोजन के छोटे टुकड़े दांतों के बीच फंस जाते हैं, जहां ब्रश पहुंच नहीं पाता। 
  • अगर इन्हें नियमित रूप से फ्लॉस न किया जाए तो बैक्टीरिया इन जगहों पर पनपते हैं और दांत सड़ने लगते हैं। 
  • फ्लॉस करने से दांतों के बीच की जगह साफ रहती है और मसूड़ों की सूजन भी कम होती है।
  • इसलिए कुछ भी खाने के बाद फ्लास अवश्य करें।

 
विज्ञापन
tooth care tips these Habits can Damage Your teeth know here in hindi
इन 4 गलत आदतों से धीरे-धीरे सड़ रहे हैं आपके दांत - फोटो : Freepik.com
कोल्ड ड्रिंक और सोडा का अधिक सेवन
 
  • एसिडिक और शुगर युक्त पेय पदार्थ जैसे सोडा, कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक दांत की एनेमल को कमजोर कर देते हैं। 
  • इससे दांत जल्दी टूटते हैं और संवेदनशील हो जाते हैं। 
  • इसके अलावा ये मसूड़ों और मुंह में सूजन की समस्या भी बढ़ाते हैं।
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed