{"_id":"69d334982f12b5d26103f7f1","slug":"world-health-day-2026-which-oil-used-for-which-body-problem-joints-pain-to-headache-2026-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Health Day 2026: जोड़ों का दर्द हो या बाल झड़ रहे हों, ये तेल दूर करेंगे आपकी हर समस्या!","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Health Day 2026: जोड़ों का दर्द हो या बाल झड़ रहे हों, ये तेल दूर करेंगे आपकी हर समस्या!
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:58 AM IST
सार
World Health Day 2026: विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौक पर हम आपको बताएंगे कि आप कौन से तेल का इस्तेमाल अपने शरीर की किस दिक्कत को दूर करने में लगा सकते हैं।
विज्ञापन
कौन से तेल की मालिश से दूर होगी शरीर की कौन सी समस्या?
- फोटो : अमर उजाला
World Health Day 2026: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर छोटी-छोटी बीमारियों और शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती हैं। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक और आसान उपाय अपनाना चाहते हैं, तो तेल की मालिश एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
Trending Videos
कौन से तेल की मालिश से दूर होगी शरीर की कौन सी समस्या?
- फोटो : AdobeStock
सरसों का तेल – जोड़ों का दर्द, गठिया
सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल: हल्का गुनगुना करके रोज़ 10–15 मिनट जोड़ो पर मालिश करें। सर्दियों में इसका असर ज्यादा अच्छा होता है।
सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल: हल्का गुनगुना करके रोज़ 10–15 मिनट जोड़ो पर मालिश करें। सर्दियों में इसका असर ज्यादा अच्छा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन से तेल की मालिश से दूर होगी शरीर की कौन सी समस्या?
- फोटो : Adobe stock
नारियल का तेल – सिरदर्द, माइग्रेन
नारियल तेल ठंडक देता है और दिमाग को शांत करता है, जिससे सिरदर्द और माइग्रेन में राहत मिलती है।
कैसे करें इस्तेमाल: माथे और सिर पर हल्के हाथों से मसाज करें, चाहें तो इसमें थोड़ा कपूर मिलाकर भी लगा सकते हैं।
नारियल तेल ठंडक देता है और दिमाग को शांत करता है, जिससे सिरदर्द और माइग्रेन में राहत मिलती है।
कैसे करें इस्तेमाल: माथे और सिर पर हल्के हाथों से मसाज करें, चाहें तो इसमें थोड़ा कपूर मिलाकर भी लगा सकते हैं।
कौन से तेल की मालिश से दूर होगी शरीर की कौन सी समस्या?
- फोटो : Adobe stock
लैवेंडर का तेल – अनिद्रा, नींद न आना
लैवेंडर ऑयल की खुशबू दिमाग को रिलैक्स करती है और अच्छी नींद लाने में मदद करती है।
कैसे करें इस्तेमाल: सोने से पहले 2–3 बूंद तेल तकिए पर डालें या सिर की हल्की मालिश करें।
लैवेंडर ऑयल की खुशबू दिमाग को रिलैक्स करती है और अच्छी नींद लाने में मदद करती है।
कैसे करें इस्तेमाल: सोने से पहले 2–3 बूंद तेल तकिए पर डालें या सिर की हल्की मालिश करें।
विज्ञापन
कौन से तेल की मालिश से दूर होगी शरीर की कौन सी समस्या?
- फोटो : Adobe stock
आंवला का तेल – बाल झड़ना, मजबूती
आंवला तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है, जिससे बाल मजबूत और घने बनते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल: हफ्ते में 2–3 बार स्कैल्प पर अच्छी तरह मालिश करें और 1–2 घंटे बाद धो लें।