सब्सक्राइब करें

Health Alert: आ गई गर्मियां, फ्रिज का ठंडा पानी पीने से पहले जान लीजिए ये बातें वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 05 Apr 2026 07:54 PM IST
सार

ठंडा पानी पीने से सिर्फ नुकसान ही नहीं है, कुछ मामलों में इसे फायदेमंद भी माना जाता है। व्यायाम के दौरान ठंडा पानी पीने से व्यक्ति के प्रदर्शन और सहनशक्ति में सुधार हो सकता है।
 

विज्ञापन
fridge cold water bad for you know its health effects thanda pani peene ke nuksan
Cold Water Side Effects - फोटो : Amarujala.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। गर्मी के दिनों में अगर ठंडा पानी मिल जाए तो आत्मा तृप्त हो जाती है, पर क्या ठंडा पानी हमारी सेहत के लिए ठीक है?



अध्ययनों में पानी की तासीर-मात्रा को लेकर बताया गया है। कई शोध बताते हैं कि फ्रीज का ठंडा पानी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एसोफैगस या भोजन नली को प्रभावित करने वाले रोगों के शिकार लोगों को ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। इसके अलावा बहुत ठंडा पानी पाचन से संबंधित समस्याओं को बढ़ाने वाला भी हो सकता है।

ठंडा पानी पीने से सिर्फ नुकसान ही नहीं है, कुछ मामलों में इसे फायदेमंद भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि ठंडा पानी पीने के क्या फायदे और क्या नुकसान हो सकते हैं?

Trending Videos
fridge cold water bad for you know its health effects thanda pani peene ke nuksan
ठंडा पानी पीते हैं आप? - फोटो : Adobe Stock

ठंडा पानी पीने के ये फायदे जानते हैं आप?

साल 2012 के एक अध्ययन में 45 पुरुषों को शामिल किया गया जिसमें पता चला कि व्यायाम के दौरान ठंडा पानी पीने से शरीर के तापमान को व्यवस्थित रखने में मदद मिल सकती है।
 

  • शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि एथलीटों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में मदद करने के लिए ठंडे पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
  • कुछ लोगों का दावा है कि ठंडा पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
fridge cold water bad for you know its health effects thanda pani peene ke nuksan
पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

पाचन पर पड़ता है असर

आयुर्वेद में यह माना जाता है कि ठंडे पानी या पेय का सेवन करने से पाचन अग्नि कमजोर हो सकती है जो पाचन प्रक्रिया में बाधा डाल सकती है।
 

  • आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार, पाचन की प्रक्रियाओं के लिए गर्मी की आवश्यकता होती है।
  • शोध बताते हैं कि ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ देता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं।
  • अगर आपको अक्सर कब्ज रहती है तो ज्याद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।


हार्ट रेट पर असर

ठंडा पानी आपके हृदय गति को भी कम कर सकता है। फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से वेगस नर्व्स उत्तेजित होती है। ठंडा पानी का असर सीधे वेगस नर्व पर पड़ता है, जिससे हृदय गति कम हो जाती है। हृदय गति की असामान्यताओं के कारण कई तरह के हृदय रोगों के विकसित होने का जोखिम हो सकता है।

fridge cold water bad for you know its health effects thanda pani peene ke nuksan
कैसा पानी पीना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

ठंडा या गर्म पानी, कौन सा बेहतर?

अब सवाल यह उठता है कि आपके लिए कौन सा पानी ज्यादा बेहतर है, ठंडा या गर्म? 

शोधकर्ताओं ने बताया कि सामान्य तापमान वाले पानी पीने वाले प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से अधिक पानी पिया और अन्य तापमान की तुलना में कम पसीना बहाया। पाचन की समस्याओं से परेशान रहते हैं तो ज्यादा ठंडा पानी न पिएं, इसके अलावा यह दांतों में सनसनाहट का भी कारण बन सकती है। सामान्य तापमान का पानी पीना ज्यादा बेहतर माना जाता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed