{"_id":"69ce00500695a46b27045923","slug":"onion-salad-is-good-or-bad-for-health-pyaj-khane-ke-nuksan-kya-hai-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tip: क्या आप भी रोज खाते हैं कच्चा प्याज? इन लोगों को तुरंत कर देना चाहिए बंद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tip: क्या आप भी रोज खाते हैं कच्चा प्याज? इन लोगों को तुरंत कर देना चाहिए बंद
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:34 AM IST
सार
Onion Salad is Good or Bad: अगर आप भी खाने के साथ कच्चा प्याज खाना पसंद करते हैं, तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को कच्चा प्याज खाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कच्चा प्याज?
- फोटो : Freepik.com
Onion Salad is Good or Bad: कच्चा प्याज भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है। सलाद के रूप में इसे खाने के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए कच्चा प्याज फायदेमंद नहीं होता? कुछ लोगों के लिए ये सेहत से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ा सकता है।
Trending Videos
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कच्चा प्याज?
- फोटो : Freepik.com
पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोग
- जिन लोगों को पहले से गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या रहती है, उनके लिए कच्चा प्याज परेशानी बढ़ा सकता है।
- इसमें मौजूद कुछ तत्व पेट में गैस बनाते हैं, जिससे भारीपन, पेट दर्द और असहजता महसूस हो सकती है।
- ऐसे लोगों को कच्चा प्याज सीमित मात्रा में या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कच्चा प्याज?
- फोटो : Freepik.com
एसिडिटी के मरीज
- कच्चा प्याज पेट में एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है।
- इससे सीने में जलन, खट्टी डकार और गले में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
- जिन लोगों को एसिड की समस्या होती है, उन्हें कच्चा प्याज खाने से बचना चाहिए।
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कच्चा प्याज?
- फोटो : Adobe stock
एलर्जी वाले लोग
- कुछ लोगों को प्याज से एलर्जी हो सकती है।
- कच्चा प्याज खाने के बाद त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते, सूजन या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- अगर ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर देना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कच्चा प्याज?
- फोटो : Freepik.com
ब्लड प्रेशर और दवा लेने वाले लोग
- प्याज में ऐसे गुण होते हैं जो खून को पतला करने में मदद करते हैं।
- ये सामान्य स्थिति में फायदेमंद हो सकता है, लेकिन जो लोग पहले से ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हैं, उनके लिए यह जोखिम भरा हो सकता है।
- इससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।