{"_id":"69ce0f15b0fa88b39b07ac09","slug":"manage-high-bp-in-summer-precautions-for-high-blood-pressure-patients-in-summer-season-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"High BP in Summer: गर्मी में कैसे कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर? इन टिप्स को गांठ बांध लें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
High BP in Summer: गर्मी में कैसे कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर? इन टिप्स को गांठ बांध लें
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:39 PM IST
सार
Manage High BP in Summer: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में हाई बीपी के मरीजों को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। यहां हम आपको इसी बारे में बताएंगे कि गर्मियों में हाई बीपी के मरीजों को अपना ध्यान कैसे रखना चाहिए।
विज्ञापन
हाई बीपी के मरीजों को गर्मी के मौसम में रखना चाहिए इन बातों का ध्यान
- फोटो : अमर उजाला
Manage High BP in Summer: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं, जिनमें हाई ब्लड प्रेशर यानी हाई बीपी भी शामिल है। इस मौसम में तेज धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इस मौसम में हाई बीपी के मरीजों को खास ध्यान देने की जरूरत होती है।
Trending Videos
हाई बीपी के मरीजों को गर्मी के मौसम में रखना चाहिए इन बातों का ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
पर्याप्त पानी पिएं
गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसे डिहाइड्रेशन कहते हैं। इससे ब्लड प्रेशर अचानक लो या हाई हो सकता है। इसलिए दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें। नारियल पानी और नींबू पानी भी फायदेमंद होते हैं।
गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसे डिहाइड्रेशन कहते हैं। इससे ब्लड प्रेशर अचानक लो या हाई हो सकता है। इसलिए दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें। नारियल पानी और नींबू पानी भी फायदेमंद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाई बीपी के मरीजों को गर्मी के मौसम में रखना चाहिए इन बातों का ध्यान
- फोटो : Adobe stock
नमक का सेवन सीमित रखें
नमक में मौजूद सोडियम ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए अपने भोजन में जितना हो सकते उतना नमक का सेवन कम कर दें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
नमक में मौजूद सोडियम ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए अपने भोजन में जितना हो सकते उतना नमक का सेवन कम कर दें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
हाई बीपी के मरीजों को गर्मी के मौसम में रखना चाहिए इन बातों का ध्यान
- फोटो : Freepik.com
हल्का और हेल्दी भोजन करें
इस मौसम में भारी, तला-भुना और मसालेदार खाना पाचन पर असर डालता है और बीपी बढ़ा सकता है। फल, हरी सब्जियां, सलाद और फाइबर युक्त आहार लेना बेहतर रहता है, जिससे शरीर ठंडा भी रहता है और बीपी भी कंट्रोल में रहता है।
इस मौसम में भारी, तला-भुना और मसालेदार खाना पाचन पर असर डालता है और बीपी बढ़ा सकता है। फल, हरी सब्जियां, सलाद और फाइबर युक्त आहार लेना बेहतर रहता है, जिससे शरीर ठंडा भी रहता है और बीपी भी कंट्रोल में रहता है।
विज्ञापन
हाई बीपी के मरीजों को गर्मी के मौसम में रखना चाहिए इन बातों का ध्यान
- फोटो : Freepik
धूप से बचाव करें
तेज धूप में ज्यादा देर रहने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे चक्कर, कमजोरी और बीपी असंतुलित हो सकता है। खासकर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए।