{"_id":"69d48188ff5128801a03772f","slug":"father-and-children-save-kidnapper-die-in-accident-tale-of-kidnapping-entangled-in-web-of-illicit-relationship-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: अनैतिक संबंधों के मकड़जाल में उलझी अपहरण की कहानी, वारदात से पहले इस धार्मिक स्थल पर गए थे बदमाश; 5 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अनैतिक संबंधों के मकड़जाल में उलझी अपहरण की कहानी, वारदात से पहले इस धार्मिक स्थल पर गए थे बदमाश; 5 की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:20 AM IST
सार
लखनऊ-बरेली हाईवे पर रविवार को हुए हादसे में पांच लोगों की मौत के मामले में चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है। बोलेरो में बैठे चारों लोग बदमाश थे। इनमें से तीन की मौत हो गई। बोलेरो से मिले दोनों बच्चे गुरुग्राम में रह रहे ऑटो चालक मनोज के हैं। बदमाशों ने मनोज और उसके दोनों बच्चों को अगवा कर लिया था। बच्चों की जान बच गई है। पुलिस ने मनोज को भी बंधनमुक्त करा लिया है।
विज्ञापन
1 of 12
बरेली में किडनैपिंग केस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बरेली में हादसे के बाद अपहरण की गुत्थी तो सुलझ गई, लेकिन पुलिस की पूछताछ में घटनाक्रम की पूरी कहानी अनैतिक संबंधों के मकड़जाल में उलझी नजर आई। मनोज वाल्मीकि ने मनमोहन और उसके परिवार की मदद की। बाद में दोनों मनोज की जान के दुश्मन बन गए।
बंधनमुक्त कराने के बाद पुलिस की पूछताछ में मनोज ने बताया कि वह टांडा सिकंदरपुर का मूल निवासी है। इसी गांव में मनमोहन कोरी का परिवार रहता था। मनमोहन का पिता नत्थूलाल आपराधिक प्रवृत्ति का है।
गांव के अधिकतर लोग मनमोहन के परिवार से कन्नी काटते हैं। हालांकि, उसके पिता के इस परिवार से संबंध रहे। मनोज ने बताया कि शादी के बाद वह रोजी रोटी की तलाश में गुरुग्राम चला गया था। वहां वह टैक्सी और फिर ऑटो चलाने लगा।
Trending Videos
2 of 12
परिवार संग मनोज
- फोटो : अमर उजाला
मनोज ने बताया कि नत्थूलाल एक केस में फंसा तो कानूनी पैरवी में उसकी बड़ी बहन उसके साथ कोर्ट आने-जाने लगीं। नत्थू ने इसका फायदा उठाकर उनकी बहन को प्रेम प्रसंग में फांस लिया। कई साल से दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं।
इससे पहले भी नत्थूलाल की दो शादियां हो चुकी थीं। उनके परिवार को ये बेमेल रिश्ता खराब लगा, लेकिन बहन की मर्जी सोचकर खामोश रहे। दोनों परिवार में फिर रिश्ते ठीक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
मनोज के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनमोहन को घर पर रखा, नौकरी दिलाई
मनोज ने बताया कि वर्ष 2022 में मनमोहन हत्या के मामले में फंसा था। सालभर पहले वह जमानत पर छूटा तो बेरोजगार था। तब उन्होंने तीन महीने तक मनमोहन को अपने घर में रखा। फिर अपनी गारंटी पर उसकी एक पानी प्लांट में टैंकर ड्राइवर की प्रतिमाह 18 हजार रुपये की नौकरी लगवा दी।
4 of 12
पीड़ित मनोज
- फोटो : अमर उजाला
मनोज ने बताया कि दिन में वह और पत्नी पूजा काम पर चले जाते थे। तब मनमोहन ने उनके घर पर रहने वाली रिश्तेदार लड़की को अपने जाल में फंसा लिया। इसकी जानकारी हुई तो मनोज ने विरोध किया। तब तक मनमोहन को वह नौकरी दिला चुके थे। मनमोहन उस लड़की को लेकर चला गया। उन्हीं की कॉलोनी में दो गली छोड़कर किराये पर रहने लगा था। दोनों अक्सर सामने भी पड़ने से कतराते थे।
विज्ञापन
5 of 12
एसपी सिटी मानुष पारीक
- फोटो : अमर उजाला
ईश्वर ने किया इन्साफ : मनोज
बंधनमुक्त हुए मनोज पत्नी और दोनों बच्चों से मिले तो पहले दंपती की आंखें नम हो गईं, फिर सब मुस्कुराने लगे। पूजा ने एसपी सिटी मानुष पारीक से कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि मनमोहन ने पति व बच्चों का अपहरण क्यों किया? उनके पति के साथ मनमोहन व उसके पिता ने हमेशा विश्वासघात किया, लेकिन वह शांत रहे। बस अपने परिवार की दोनों महिलाओं से रिश्ता नहीं रखने का फैसला जरूर ले लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।