सब्सक्राइब करें

बरेली हादसे ने खोले कई राज: हत्या के लिए बाप-बेटों को किया था किडनैप, सड़क हादसे में मरे तीन बदमाश

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 06 Apr 2026 10:35 PM IST
सार

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मनमोहन व उसके पिता नन्थूलाल के रिश्ते मनोज के परिवार की महिलाओं से थे। मनोज इस पर एतराज करता था। शायद उसी को ठिकाने लगाने के लिए मनमोहन ने यह घटना की थी। 

विज्ञापन
Bareilly accident Father and Sons Kidnapped for Murder All Criminals Killed in Road Accident
कार हादसे में मारे गए बदमाश, जिंदा बचे पिता और दोनों बेटे - फोटो : अमर उजाला

बरेली के फरीदपुर के शातिर मनमोहन ने जेल में रहने व कोर्ट की आवाजाही के दौरान जिन बदमाशों से दोस्ती गांठी, उन्हीं को रुपये का लालच देकर ऑटो ड्राइवर मनोज का अपहरण और हत्या के लिए राजी कर लिया। जब आरोपियों ने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया तो उस वक्त दोनों बेटे मयूर और लक्ष्य भी मनोज के साथ थे। बदमाश उन्हें भी उठा लाए। परेशान होने के बाद दोनों बच्चों को कहीं शिफ्ट करने जा रहे थे कि सीबीगंज में हाईवे पर हुए हादसे में तीन आरोपियों की जान चली गई। चौथा आरोपी प्रिंस घायल हो गया। होश आने पर प्रिंस से पुलिस ने पूछताछ की। 

Trending Videos
Bareilly accident Father and Sons Kidnapped for Murder All Criminals Killed in Road Accident
पीड़ित मनोज और उसकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

घायल प्रिंस के मोबाइल ने उगले राज
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस ने अस्पताल में बेहोश प्रिंस का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। इसमें मौजूद चैटिंग, ऑडियो, वीडियो देखने के बाद शक पुख्ता हुआ कि मामला अपहरण का है। कॉल डिटेल से और साक्ष्य मिले। होश में आने के बाद पूछताछ में थोड़ी देर आनाकानी के बाद प्रिंस ने पूरा राज उगल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly accident Father and Sons Kidnapped for Murder All Criminals Killed in Road Accident
हादसे में मारा गया आरोपी मनमोहन - फोटो : अमर उजाला

जेल में रहा था मनमोहन
प्रिंस ने बताया कि फरीदपुर के टांडा सिकंदरपुर गांव निवासी मनमोहन व उसके पिता नत्थूलाल के खिलाफ वर्ष 2022 में फरीदपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ। नत्थू को जेल भेजा गया था, जबकि उस वक्त नाबालिग होने की वजह से मनमोहन को किशोर सदन भेजा गया था। बालिग होने के बाद मनमोहन कुछ दिन जेल में भी रहा।

Bareilly accident Father and Sons Kidnapped for Murder All Criminals Killed in Road Accident
इसी टैंकर से टकराई कार - फोटो : संवाद

प्रिंस ने लौटा दिए थे 20 हजार रुपये
एसपी सिटी के मुताबिक, पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि जेल में रहने व कोर्ट में तारीख पर आने-जाने के दौरान मनमोहन, पीलीभीत निवासी सिकंदर, रामपुर के बिलासपुर के गांव रमनपुर कुर्तियान निवासी विशेष यादव और वह (प्रिंस यादव) दोस्त हो गए थे। इन दिनों सभी जमानत पर बाहर थे और कभी-कभार मिलते भी थे। 

विज्ञापन
Bareilly accident Father and Sons Kidnapped for Murder All Criminals Killed in Road Accident
हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

मनमोहन की मदद कर रहे थे अन्य बदमाश
मनमोहन ने उन सब लोगों को जुटाकर बताया था कि वह अपने एक दुश्मन को निपटाना चाहता है। वे लोग उसकी मदद करें तो वह उन्हें रुपये भी देगा। इस पर सब तैयार हो गए। शुरू में मनमोहन ने प्रिंस को 20 हजार रुपये देने की कोशिश की, लेकिन उसने इन रुपयों को कम बताकर लौटा दिया था। बाकी लोगों ने भी कहा था कि फिलहाल तुम आने-जाने और खाने-पीने की व्यवस्था करो। रुपये काम होने के बाद दे देना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed