सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Light Rain Accompanied by Strong Winds in Bareilly and Badaun

Weather: बरेली और बदायूं में तेज हवा के साथ हल्की बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता; जानें कब साफ होगा मौसम

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। दोपहर के वक्त तेज हवा चली और कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। बदायूं जिले में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। 

Light Rain Accompanied by Strong Winds in Bareilly and Badaun
बदायूं में दिनभर छाए रहे बादल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली समेत रुहेलखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बरेली और बदायूं में मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह से ही बादल छा गए। दोपहर में तेज हवा के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बदायूं में तेज हवा के कारण एक यूनीपोल गिर गया। वहीं, मौसम के बिगड़े मिजाज से किसानों की चिंता बढ़ रही है, क्योंकि गेहूं और सरसों की कटाई हो रही है। बीते सप्ताह भी आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है।     

Trending Videos


10 अप्रैल से बढ़ेगी गर्मी 
बादलों के मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का सिलसिला तीन दिन और जारी रहेगा। 10 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलने से तेज शुष्क हवा चलने और गर्मी बढ़ने का अनुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, मध्य क्षोभमंडल में पाकिस्तान और पंजाब के पास मंडरा रहे पश्चिमी विक्षोभ और निम्न क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण से रुहेलखंड में बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन आंधी के साथ बारिश के आसार 
सोमवार को विक्षोभ के कमजोर होने से आसमान साफ होने से हल्के बादलों के साथ धूप निकलने से मौसम खुशगवार रहा। आठ और नौ अप्रैल को आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। 10 अप्रैल से फिर पारे में बढ़त आने के साथ ही मौसम शुष्क हो जाएगा। बरेली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 33 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 87 फीसदी और गति 20-25 किमी. प्रति घंटा रही। 

बारिश से जिले के कई हिस्सों में गेहूं की फसल को नुकसान
बीते दिनों आई आंधी-बारिश से बरेली जिले के कई हिस्सों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। फसल बीमा कराने वाले कई किसान अब नुकसान का सर्वे कराने के लिए प्रयासरत हैं। अब तक 350 से अधिक किसान बीमा कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर इस संबंध में शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं।

फसल बीमा कंपनी की ओर से किए गए शुरुआती सर्वे और जांच के आधार पर सामने आया है कि बहेड़ी, फरीदपुर और आंवला तहसील में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। यहीं के किसानों ने सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई हैं। बहेड़ी के 75, नवाबगंज के 52 और फरीदपुर के 29 किसानों की फसल प्रभावित हुई है। फिलहाल बीमा कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर नुकसान के आकलन की प्रक्रिया तेज कर दी है, ताकि समय रहते मुआवजे की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा सके।

बदायूं में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट
बदायूं जनपद में मंगलवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे और दोपहर बाद कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और बीच-बीच में ठंडी हवा चलती रही। हल्की बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। 

मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की सक्रियता के चलते तापमान में गिरावट आई है और आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। हालांकि, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। अचानक बदले मौसम का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। बाजारों में चहल-पहल कुछ कम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed