सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two groups of students clashed at a Rohilkhand University event DJ Night

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: डीजे नाइट में जमकर हुई मारपीट, फिर छात्रावास में भिड़े छात्रों के दो गुट, तीन निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ऑरा 2026 के अंतिम दिन डीजे नाइट के दौरान छात्रों में विवाद हो गया। छात्रों के दो गुट भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। मामले में तीन छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।  

Two groups of students clashed at a Rohilkhand University event DJ Night
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ऑरा 2026 में डीजे नाइट के दौरान छात्रों में डांस के दौरान धक्का लगने से मारपीट हो गई। उसी रात एक गुट ने दूसरे गुट की बाइक तोड़ दी। जिसके बाद छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में शिकायत की। इस पर मारपीट करने वाले छात्रों को निलंबित कर 20 अप्रैल को माता-पिता के साथ उपस्थित होने के लिए आदेशित किया गया है।

Trending Videos


अटल सभागार में पहली बार आयोजित हुई डीजे नाइट के दौरान इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन के तृतीय वर्ष के छात्र राजशेखर शुक्ला का डांस करते वक्त मैकेनिकल के छात्र वैभव सिंह को धक्का लग गया। इस पर वैभव ने थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान राजशेखर शुक्ला के दोस्तों आलोक गोस्वामी, अतुल, राहुल, सुमित व मुकेश ने वैभव की पिटाई कर दी। सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने पहुंचकर बीच बचाव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले रात में फिर सुबह हुई मारपीट 
घटना से बौखलाए वैभव व उसके दोस्त वेदांत, गणेश व मंगल सिंह ने बीडीए हॉस्टल में जाकर राजशेखर की बाइक में तोड़-फोड़ कर दी। फिर सुबह राजशेखर के दोस्त सुमित कुमार को बीडीए हॉस्टल के मेस में अकेला पाकर जमकर पिटाई की। इससे सुमित की आंखों के नीचे से खून निकलने लगा। इसके बाद राज व उसके दोस्तों ने चीफ प्रॉक्टर को शिकायती पत्र दिया। इस प्रकरण में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रवेंद्र सिंह ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित कर मामले में जांच करने को कहा है।

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि राजशेखर, मंगल सिंह व वैभव पहले भी गाली गलौज और मारपीट की कोशिश कर चुके हैं। इसलिए चीफ प्रॉक्टर ने इन तीनों को निलंबित कर दिया है, साथ ही विश्वविद्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंधित भी किया है।

जांच के लिए समिति गठित 
मामले की जांच समिति में प्रो. राकेश कुमार मौर्य, बेसिक साइंस के प्रो.मदन लाल, ईसी के डॉ. हरि कुमार सिंह, सीएसआईटी डॉ. अख्तर हुसैन व मैकेनिकल के डॉ. विशाल सक्सेना शामिल किए गए हैं। ये समिति पूरे मामले की जांच करेगी। 

बाइक तोड़ने का हर्जाना देने से इंकार
बीडीए छात्रावास में बाइक तोड़ने से आहत राजशेखर व उसके दोस्तों ने कहा कि बाइक का नुकसान करीब 25 हजार का हुआ है। ऐसे में दूसरे पक्ष को आर्थिक नुकसान की भरपाई करनी होगी। आरोप है कि आरोपी छात्रों में से एक के विभागाध्यक्ष छात्रों को संरक्षण देते हुए किसी भी आर्थिक नुकसान की भरपाई करने से इंकार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed