{"_id":"69d4fb7540320ee1df0119fb","slug":"ssp-suspends-three-police-personnel-including-an-inspector-in-bareilly-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिथरी गोलीकांड में इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिथरी गोलीकांड में इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के बिथरीपुर चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड में एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ी कार्रवाई है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पुरनापुर गांव में दो पक्षों के विवाद में चली गोली सड़क किनारे खड़ी महिला को लगने की घटना इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला को भारी पड़ गई। एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। हल्का प्रभारी दरोगा अमरेश कुमार व बीट आरक्षी आकाश भी निलंबित किए गए हैं।
Trending Videos
गांव पुरनापुर में चार अप्रैल को दो पक्षों के बीच गाली-गलौज व मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई कर दी। पुलिस ने गांव जाना भी जरूरी नहीं समझा। नतीजा, दूसरे दिन एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को घेरकर फायरिंग कर दी। गोली थोड़ा दूर खड़ी विधवा महिला के माथे पर लग गई। पीड़ित पक्ष की ओर से बिथरी थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसी दिन जिले में थानेदारों के तबादले हुए तो सीपी शुक्ला को बिशारतगंज थाने का प्रभार मिल गया और वहां के थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा बिथरी भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य को जानकारी मिली कि सीपी शुक्ला ने थाने का प्रभार छोड़ने से एक घंटे पहले आरोपी पक्ष की ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इस पर एसएसपी ने बिशारतगंज इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला, हल्का प्रभारी दरोगा अमरेश कुमार व बीट आरक्षी आकाश को निलंबित कर दिया।
आरोपी अमित को भेजा जेल
महिला को गोली मारने के मामले में वांछित आरोपी अमित कुमार को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। सीओ हाईवे ने बताया कि आरोपी से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए। अमित ने लड़की ले जाने की रंजिश में फायरिंग करने की बात स्वीकार की। बताया कि महिला को धोखे में गोली लग गई।
महिला को गोली मारने के मामले में वांछित आरोपी अमित कुमार को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। सीओ हाईवे ने बताया कि आरोपी से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए। अमित ने लड़की ले जाने की रंजिश में फायरिंग करने की बात स्वीकार की। बताया कि महिला को धोखे में गोली लग गई।