सब्सक्राइब करें

Summer Health Tips: खीरा खाने का सही समय क्या है? जान लें वरना सेहत को होगा नुकसान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 10 Apr 2026 09:41 AM IST
सार

What Is The Best Time Of Eating Cucumber: गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में खीरा मिलने लगता है, जिसका सेवन लोग भर-भर कर करते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि गलत समय पर इसके सेवन से आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है। आइए इस बारे में आपको जानकारी देते हैं।

विज्ञापन
what is the best time of eating cucumber in hindi kheera kis time khana chahiye
खीरा खाने का सही समय क्या है? - फोटो : अमर उजाला
What Is The Best Time Of Eating Cucumber: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में ताजे और रसीले खीरे की भरमार हो जाती है। लोग इसे सलाद, रायता या सीधे नमक लगाकर खाना पसंद करते हैं, क्योंकि खीरा शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरे का सेवन गलत समय पर करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है?


जी हां, आज भी इस बात से कई लोग अनजान हैं। कई लोग बिना सोचे-समझे दिन या रात में कभी भी खीरा खा लेते हैं, जिससे उन्हें दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम इसके सेवन का सही समय और तरीका जानें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि खीरा खाने का सही समय क्या है, किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और इसके सेवन से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
 
Trending Videos
what is the best time of eating cucumber in hindi kheera kis time khana chahiye
खीरा खाने का सही समय क्या है? - फोटो : Adobe stock
सबसे पहले जान लें खीरा खाने का सही समय
  • खीरा दिन में (खासतौर पर दोपहर में) खाना सबसे अच्छा माना जाता है
  •  खाली पेट सुबह भी खा सकते हैं
  •  रात में खीरा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह ठंडा और भारी होता है, जिससे पाचन धीमा हो सकता है

 
विज्ञापन
विज्ञापन
what is the best time of eating cucumber in hindi kheera kis time khana chahiye
खीरा खाने का सही समय क्या है? - फोटो : Adobe stock
गलत समय पर खाने के क्या नुकसान हैं?
 
  • रात में खाने से अपच और गैस की समस्या
  •  ज्यादा मात्रा में खाने से पेट फूलना
  • ठंडी तासीर के कारण खांसी-जुकाम बढ़ सकता है
  • कमजोर पाचन वाले लोगों को दिक्कत हो सकती है

 
what is the best time of eating cucumber in hindi kheera kis time khana chahiye
खीरा खाने का सही समय क्या है? - फोटो : Adobe stock
सही समय पर खीरा खाने के फायदे
 
  • शरीर को हाइड्रेट रखता है
  • वजन घटाने में मददगार
  • त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है
  • पाचन तंत्र को मजबूत करता है
  • शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है
  •  ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक

 
विज्ञापन
what is the best time of eating cucumber in hindi kheera kis time khana chahiye
खीरा खाने का सही समय क्या है? - फोटो : Adobe stock
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?
 
  •  जिनका पाचन कमजोर है
  • जिन्हें बार-बार सर्दी-जुकाम होता है
  • रात में एसिडिटी की समस्या वाले लोग

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed