सब्सक्राइब करें

Constipation Remedy For Kid: छोटे बच्चों में कब्ज क्यों होती है? जानें कारण और आसान घरेलू उपाय

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 10 Apr 2026 10:38 AM IST
सार

Home Remedies For Constipation in Kids: अगर आपके घर में भी छोटा बच्चा है तो आपके सामने भी ये दिक्कत कभी न कभी आती होगी कि बच्चे का पेट सही से साफ नहीं हो रहा। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
natural home remedies for constipation in kids bacho ka constipation ka ilaj
छोटे बच्चे का पेट साफ नहीं हो रहा है तो क्या करें? - फोटो : अमर उजाला
Home Remedies For Constipation in Kids: छोटे बच्चों की सेहत का ख्याल रखना हर माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। लेकिन कई बार बच्चों में पेट साफ न होने यानी कब्ज की समस्या देखने को मिलती है, जिससे बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है और ठीक से खा-पी भी नहीं पाता। ऐसी दिक्कत ज्यादातर छोटे बच्चों के सामने आती है, क्योंकि छोटे बच्चों में पाचन तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं होता, इसलिए उनकी डाइट और दिनचर्या का खास ध्यान रखना जरूरी होता है।


 कई माता-पिता तुरंत दवा का सहारा लेते हैं, जबकि कुछ आसान घरेलू उपायों से भी इस समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करने के कुछ असरदार घरेलू नुस्खे और कारण बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे को राहत दिला सकते हैं।
 
Trending Videos
natural home remedies for constipation in kids bacho ka constipation ka ilaj
छोटे बच्चे का पेट साफ नहीं हो रहा है तो क्या करें? - फोटो : Freepik
कैसे पहचानें कि बच्चे को कब्ज है?
 
  •  2–3 दिन तक पॉटी न होना
  •  पॉटी करते समय दर्द या रोना
  • पेट में सूजन या भारीपन
  • सख्त और सूखी स्टूल

 
विज्ञापन
विज्ञापन
natural home remedies for constipation in kids bacho ka constipation ka ilaj
छोटे बच्चे का पेट साफ नहीं हो रहा है तो क्या करें? - फोटो : Adobe stock
बच्चों में कब्ज के कारण
 
  •  पानी की कमी
  •  फाइबर की कमी वाली डाइट
  • ज्यादा दूध या प्रोसेस्ड फूड
  •  शारीरिक गतिविधि की कमी
  • नई डाइट शुरू होने पर बदलाव

 
natural home remedies for constipation in kids bacho ka constipation ka ilaj
छोटे बच्चे का पेट साफ नहीं हो रहा है तो क्या करें? - फोटो : इंस्टाग्राम
ये घरेलू नुस्खे आजमाकर देख लें

1. गुनगुना पानी

सुबह बच्चे को थोड़ा गुनगुना पानी पिलाने से पेट साफ होने में मदद मिलती है

2. फाइबर युक्त आहार

बच्चे को पपीता, सेब, नाशपाती, गाजर और हरी सब्जियां दें

 
विज्ञापन
natural home remedies for constipation in kids bacho ka constipation ka ilaj
छोटे बच्चे का पेट साफ नहीं हो रहा है तो क्या करें? - फोटो : Freepik.com
3. घी का सेवन

दूध में थोड़ा सा देसी घी मिलाकर देने से पाचन बेहतर होता है और मल नरम होता है

 4. किशमिश का पानी

रातभर भिगोई हुई किशमिश का पानी या मसलकर देना कब्ज में राहत देता है

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed