DIY Paper Soap: बाजार जैसा पेपर सोप घर पर बनाएं, जानें आसान तरीका
Homemade Soap Sheets: साबुन के छोटे टुकड़ों को पिघलाकर पतली परत में फैलाएं, सूखने दें और फिर छोटे-छोटे पेपर जैसे टुकड़ों में काट लें। तैयार पेपर सोप को एयरटाइट बॉक्स में स्टोर करें।
विस्तार
Paper Soap Kaise Banaye: आज के समय में साफ-सफाई और हाइजीन का ध्यान रखना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। खासकर जब आप बाहर यात्रा कर रहे हों या कहीं पब्लिक प्लेस पर हों, तो हाथ धोने के लिए साबुन साथ रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पेपर सोप एक बेहतरीन और सुविधाजनक विकल्प बनकर सामने आता है।
पेपर सोप छोटे-छोटे पतले शीट्स होते हैं, जिन्हें पानी में डालते ही ये झागदार साबुन में बदल जाते हैं। बाजार में यह आसानी से मिल जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर पर भी बहुत आसानी से बनाया जा सकता है? खास बात यह है कि आप अपने घर में बचे हुए साबुन के छोटे-छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल करके पेपर सोप बना सकते हैं। इससे न सिर्फ पैसे की बचत होती है, बल्कि वेस्ट भी कम होता है।
अगर आप भी एक आसान और किफायती DIY ट्रिक सीखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आइए जानते हैं घर पर पेपर सोप बनाने का आसान तरीका।
पेपर सोप बनाने के लिए जरूरी सामग्री
पेपर सोप बनाने के लिए आपको साबुन के छोटे-छोटे टुकड़े, एक बाउल, थोड़ा पानी और बटर पेपर या प्लास्टिक शीट की जरूरत होगी। आप अपनी पसंद के खुशबूदार साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पेपर सोप बनाने का तरीका
- साबुन को पिघलाने की प्रक्रिया
सबसे पहले साबुन के टुकड़ों को छोटे-छोटे पीस में काट लें। अब इन्हें डबल बॉयलर या माइक्रोवेव की मदद से धीरे-धीरे पिघलाएं। ध्यान रखें कि साबुन जले नहीं।
- पतली शीट तैयार करना
पिघले हुए साबुन को बटर पेपर पर बहुत पतली लेयर में फैलाएं। जितनी पतली लेयर होगी, उतना ही बेहतर पेपर सोप बनेगा। इसे कुछ घंटों के लिए सूखने दें।
- छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना
जब साबुन पूरी तरह सूख जाए, तो इसे पेपर की तरह छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ये टुकड़े इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएंगे।
- स्टोरेज और इस्तेमाल के टिप्स
पेपर सोप को एक छोटे एयरटाइट डिब्बे में रखें ताकि नमी से बचा रहे। ट्रैवल, ऑफिस या स्कूल में इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।