AC Service Mistakes: एसी की सर्विस से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो होगा नुकसान
Air Conditioner Maintenance Tips: AC सर्विस के दौरान अनट्रेंड टेक्नीशियन को बुलाना, गैस लेवल चेक न करना, फिल्टर साफ न कराना, सस्ती सर्विस चुनना और नियमित मेंटेनेंस को नजरअंदाज करना जैसी गलतियां नहीं करनी चाहिए।
विस्तार
AC Service Ke Tips: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही AC हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है। तेज गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने एयर कंडीशनर की सर्विस करवाते हैं, ताकि वह बेहतर कूलिंग दे सके। लेकिन अक्सर लोग सर्विस के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो उनके AC की परफॉर्मेंस को खराब कर देती हैं।
कई बार बिना जांच-पड़ताल के किसी भी टेक्नीशियन को बुला लेना, सस्ती सर्विस के चक्कर में क्वालिटी से समझौता करना या नियमित मेंटेनेंस को नजरअंदाज करना, ये सभी गलतियां आगे चलकर महंगी पड़ सकती हैं। AC एक महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, और इसकी सही देखभाल बेहद जरूरी होती है। अगर सर्विस सही तरीके से नहीं करवाई गई, तो न केवल बिजली का बिल बढ़ सकता है, बल्कि मशीन जल्दी खराब भी हो सकती है।इसलिए जरूरी है कि आप AC सर्विस के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखें। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे वो गलतियां, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
AC सर्विस में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
- बिना एक्सपर्ट के सर्विस कराना
कई लोग पैसे बचाने के लिए लोकल और अनट्रेंड टेक्नीशियन से AC सर्विस करवा लेते हैं। इससे AC को नुकसान पहुंच सकता है। हमेशा प्रमाणित और अनुभवी तकनीशियन से ही सर्विस कराएं।
- फिल्टर और कॉइल की सफाई को नजरअंदाज करना
AC के फिल्टर और कॉइल में धूल जमा हो जाती है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है। अगर सर्विस के दौरान इनकी अच्छी तरह सफाई नहीं होती, तो AC की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है।
- गैस लेवल चेक न कराना
AC की कूलिंग गैस पर निर्भर करती है। अगर गैस कम है और आप इसे चेक नहीं कराते, तो AC ठीक से ठंडा नहीं करेगा और बिजली की खपत बढ़ जाएगी।
- सस्ती सर्विस के चक्कर में पड़ना
कम कीमत वाली सर्विस अक्सर क्वालिटी में कमजोर होती है। इससे आपके AC को नुकसान हो सकता है और बाद में ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।
- नियमित सर्विस को टालना
AC की समय-समय पर सर्विस कराना बहुत जरूरी है। अगर आप इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करते हैं, तो मशीन जल्दी खराब हो सकती है और उसकी लाइफ कम हो जाती है।