{"_id":"69d875138faf05d99a0780a2","slug":"what-is-the-best-time-of-eating-cucumber-in-hindi-kheera-kis-time-khana-chahiye-2026-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Health Tips: खीरा खाने का सही समय क्या है? जान लें वरना सेहत को होगा नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Summer Health Tips: खीरा खाने का सही समय क्या है? जान लें वरना सेहत को होगा नुकसान
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 10 Apr 2026 09:41 AM IST
सार
What Is The Best Time Of Eating Cucumber: गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में खीरा मिलने लगता है, जिसका सेवन लोग भर-भर कर करते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि गलत समय पर इसके सेवन से आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है। आइए इस बारे में आपको जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
खीरा खाने का सही समय क्या है?
- फोटो : अमर उजाला
What Is The Best Time Of Eating Cucumber: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में ताजे और रसीले खीरे की भरमार हो जाती है। लोग इसे सलाद, रायता या सीधे नमक लगाकर खाना पसंद करते हैं, क्योंकि खीरा शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरे का सेवन गलत समय पर करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है?
Trending Videos
खीरा खाने का सही समय क्या है?
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहले जान लें खीरा खाने का सही समय
- खीरा दिन में (खासतौर पर दोपहर में) खाना सबसे अच्छा माना जाता है
- खाली पेट सुबह भी खा सकते हैं
- रात में खीरा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह ठंडा और भारी होता है, जिससे पाचन धीमा हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरा खाने का सही समय क्या है?
- फोटो : Adobe stock
गलत समय पर खाने के क्या नुकसान हैं?
- रात में खाने से अपच और गैस की समस्या
- ज्यादा मात्रा में खाने से पेट फूलना
- ठंडी तासीर के कारण खांसी-जुकाम बढ़ सकता है
- कमजोर पाचन वाले लोगों को दिक्कत हो सकती है
खीरा खाने का सही समय क्या है?
- फोटो : Adobe stock
सही समय पर खीरा खाने के फायदे
- शरीर को हाइड्रेट रखता है
- वजन घटाने में मददगार
- त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है
- पाचन तंत्र को मजबूत करता है
- शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक
विज्ञापन
खीरा खाने का सही समय क्या है?
- फोटो : Adobe stock
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?
- जिनका पाचन कमजोर है
- जिन्हें बार-बार सर्दी-जुकाम होता है
- रात में एसिडिटी की समस्या वाले लोग