सब्सक्राइब करें

Top Eco-tourism Destinations: प्रदूषण से दूर जाना है? इन 5 ईको फ्रेंडली जगहों पर बिताएं सुकून भरी छुट्टियां

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 07 Apr 2026 02:14 PM IST
सार

Eco Friendly Places In India: भारत में कई ईको-फ्रेंडली जगहें हैं जैसे कूर्ग, स्पीति वैली, मावलिन्नोंग गांव, औरोविल और कुमाऊं, जहां आप प्रकृति के करीब शांत और सस्टेनेबल छुट्टियां बिता सकते हैं।

विज्ञापन
Eco Friendly Places In India Nature Destinations For Peaceful Travel
ईको फ्रेंडली जगहों की तलाश में लोग - फोटो : AI

Top Eco Friendly Places In India: आज की तेज और प्रदूषण भरी जिंदगी में हर कोई कुछ समय प्रकृति के करीब बिताना चाहता है। शहरों की भागदौड़, ट्रैफिक और तनाव से दूर जाकर अगर आपको शांति और सुकून चाहिए, तो ईको-फ्रेंडली ट्रैवल एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है। ईको-फ्रेंडली जगहें न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर होती हैं, बल्कि ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना घूमने का अनुभव भी देती हैं।

भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां आप हरियाली, साफ हवा और शांत माहौल का आनंद ले सकते हैं। ये डेस्टिनेशन खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो भीड़भाड़ से दूर, सस्टेनेबल और रिलैक्सिंग छुट्टियां बिताना चाहते हैं। यहां आपको लोकल संस्कृति, ऑर्गेनिक फूड और नेचर-फ्रेंडली लाइफस्टाइल का अनुभव भी मिलेगा।

इस लेख में हम आपको भारत की 5 ऐसी ईको-फ्रेंडली जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप खुद को रिफ्रेश कर सकते हैं और प्रकृति के साथ एक नया जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।

Trending Videos
Eco Friendly Places In India Nature Destinations For Peaceful Travel
कूर्ग - फोटो : Freepik

कूर्ग

हरियाली और कॉफी के बागान सिर्फ ईको फ्रेंडली स्थल नहीं, आपके मन को हर्षित करने वाला गंतव्य भी बन चुका है। यह नजारा आपको कूर्ग में देखने को मिलता है। कुर्ग अपनी हरियाली, कॉफी बागानों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां के ईको-रिसॉर्ट्स और नेचर स्टे आपको प्रकृति के करीब रहने का अनोखा अनुभव देते हैं। यह जगह रिलैक्सेशन के लिए परफेक्ट है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eco Friendly Places In India Nature Destinations For Peaceful Travel
स्पीति वैली - फोटो : instagram

स्पीति वैली

स्पीति वैली शांत और अनछुई खूबसूरती को दर्शाने वाली जगह है। यह हिमाचल प्रदेश में स्थित एक शीत रेगिस्तान घाटी है। स्पीति वैली उन लोगों के लिए आदर्श है जो एडवेंचर के साथ सुकून चाहते हैं। यहां का साफ वातावरण, कम प्रदूषण और लोकल ईको-फ्रेंडली जीवनशैली इसे खास बनाते हैं।

Eco Friendly Places In India Nature Destinations For Peaceful Travel
लिविंग रूट ब्रिज मेघालय - फोटो : instagram

मावलिननॉन्ग गांव

मेघालय में स्थित मावलिननांग को साल 2003 में एशिया का सबसे स्वच्छ गांव घोषित किया गया। यह महिला प्रधान गांव 100 फीसदी साक्षरा, पूर्ण प्लास्टिक प्रतिबंध, अनोखे लिविंग रूट ब्रिज के लिए विश्व प्रसिद्ध है। मावलिननॉन्ग गांव अपनी सफाई और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल के लिए लोकप्रिय है। यहां प्लास्टिक का इस्तेमाल लगभग नहीं होता और लोग पर्यावरण के प्रति बेहद जागरूक हैं।

विज्ञापन
Eco Friendly Places In India Nature Destinations For Peaceful Travel
ओरोविल गांव - फोटो : Instagram

औरोविल

शांति और सस्टेनेबल जीवन की तलाश कर रहे लोग भारत के ही एक शहर की यात्रा पर जा सकते हैं। तमिलनाडु राज्य के विलुप्पुरम जिले में ओरोविल शहर है। यह एक यूनिवर्सल टाउन है जिसे मानव एकता और सस्टेनेबल लिविंग के लिए बनाया गया है। यह चेन्नई से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण में कोरोमंडल तट पर स्थित है। यहां लोग ईको-फ्रेंडली जीवन जीते हैं। यहां मेडिटेशन, ऑर्गेनिक फार्मिंग और ग्रीन लिविंग का अनुभव मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed